एक्सप्लोरर

UP Politics: रामपुर उपचुनाव से पहले सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला, लगाया ये बड़ा आरोप

Rampur By Election: समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद आजम खां के इस साल मार्च में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून यानि कल उपचुनाव होना है.

CM Yogi Adityanath Targeted Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा और उसके नेताओं ने ही रामपुर की जनता को धोखा दिया है. एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, "बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने गरीबों को भू-माफिया से मुक्त करने के लिए काम किया. उन्होंने (सपा) सत्ता खो दी, लेकिन उनका रवैया नहीं. भाजपा रामपुर को फिर से 'आतंकवाद का अड्डा' नहीं बनने देगी."

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में उपचुनाव से पहले बिलासपुर और मिलक में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, "पहले भू-माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा करते थे और अक्सर उनका दमन करते थे. सत्ता में आने के बाद हमारी सरकार ने गरीबों को जमीन वापस दी और ऐसे माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें वाजिब सजा भी दी."

'सबक सिखाना जानती है जनता'
सीएम योगी ने कहा कि हर जिले की अपनी विरासत होती है, लेकिन कुछ लोगों ने रामपुर की विरासत को नष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, "अगर कोई रामपुर की विरासत को नष्ट करने की कोशिश करता है, तो जनता उन्हें सबक सिखाना जानती है. आज गरीबों की जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता."

'रामपुर में सरकार ने किया काम'
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए कथित तौर पर 'रामपुरी चाकू का इस्तेमाल करने' का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "रामपुरी चाकू किसे देना है, यह आप पर निर्भर करता है. अच्छे लोगों के हाथों में इसका इस्तेमाल गरीबों और दलितों की रक्षा के लिए किया जाएगा, लेकिन जनता की संपत्ति को लूटने और कब्जा करने के लिए गलत लोग इसका दुरुपयोग करेंगे." मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने रामपुर में भू-माफियाओं से करीब 640 हेक्टेयर जमीन वापस लेकर गरीबों को दे दी.

कल होगा उपचुनाव
बता दें कि समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद आजम खां के इस साल मार्च में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून यानि कल उपचुनाव होना है.

ये भी पढ़ें

Presidential Election 2022: सीएम योगी के नेतृत्व में द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करेगा यूपी, जानिए क्या है गणित

UP Politics: यूपी बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा? इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा, जानें- कब होगा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget