एक्सप्लोरर

CM Yogi Adityanath News: त्योहारों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- परंपरागत जुलूसों को ही दें परमिशन

UP News: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्‍यनाथ ने रमजान, ईद और अक्षय तृतीया को लेकर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

UP News:  मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को शासन और प्रशासन के अधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए पुलिस को अतिरिक्त तौर पर संवेदनशील रहने की हिदायत दी. और दो टूक कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रमजान, ईद और अक्षय तृतीय जैसे त्योहारों को लेकर सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

प्रशासनिक अधिकारियों को तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करने का निर्देश जारी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तहसीलदार, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) क्षेत्राधिकारी (सीओ) और थाना प्रभारियों को अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिये और उच्चाधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी, सीओ, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त समेत सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का चार मई तक का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्देश दिया. यहां जारी सरकारी बयान के अनुसार योगी ने कहा कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हो, इसके लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार सभी जरूरी प्रयास किए जाएं और शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं. माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता बरती जाए. ऐसे लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए.

धार्मिक त्योहारों पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नज़र

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं. रमजान का महीना चल रहा है और ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है. ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं. उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही हों और यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन नहीं हो.

योगी ने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है. उन्होंने कहा कि माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज उस परिसर से बाहर न आए. अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़े- यूपी के इन शहरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से CM योगी ने लिया फैसला

उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाए. उन्होंने बिना विधिवत अनुमति के कोई शोभा यात्रा, धार्मिक जुलूस निकालने पर रोक लगाने के साथ ही यह भी साफ किया कि अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए. अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए.

मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने, ड्रोन का उपयोग कर हर स्थिति पर नजर रखने और प्रतिदिन सायंकाल पुलिस बल को पैदल गश्त करने के निर्देश दिये.उन्होंने पिछले दिनों लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के गुडंबा थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिये.

यह भी पढ़े- Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के इस गांव में लापता वृद्ध महिला का मिला शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget