एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में 3 पत्नियों और 16 बच्चों के पिता का शव नहर में मिला, 3 दिन से था लापता

Bareilly Murder: परिजनों का आरोप है कि मुश्ताक अहमद को उसका दोस्त चुन्नू अपने साथ ले गया था, वो उसे 25 हजार रूपये देने के बहाने अपने साथ ले गया, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा.

Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में 3 दिन से लापता हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) का शव बरामद (Dead Body) होने से हड़कंप मच गया है. मृतक का शव किला थाना क्षेत्र में स्थित नहर में मिला है. उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शव औंधे मुंह पड़ा था. परिजनों ने उसके दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाया है. मृतक की तीन पत्नियां और 16 बच्चे थे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
बारादरी के एजाज नगर गोटिया के रहने वाला 50 साल का मुश्ताक अहमद बीते एक नवंबर से घर से गायब था. घरवालों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन फिर भी जब उसका कोई अता-पता नहीं लगा तो परिजनों ने बारादरी पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी. परिजनों का आरोप है कि मुश्ताक अहमद को उसका दोस्त चुन्नू अपने साथ ले गया था, वो उसे 25 हजार रूपये देने के बहाने अपने साथ ले गया, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा. परिजनों का कहना है कि मुश्ताक ने ही उसकी हत्या करवाई है. मुश्ताक ने तीन शादियां की थी जिनसे उसके 16 बच्चे थे. मुश्ताक की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में सीओ सिटी स्वेता यादव का कहना है कि किला थाना क्षेत्र में एक शख्स का शव मिला था. शव की शिनाख्त गोटिया के रहने वाले मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने उसके एक दोस्त पर हत्या का शक जताया है. पुलिस परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर मामले की आगे जांच करने में जुट गई है. मुश्ताक हिस्ट्रीशीटर बदमाश रहा है. उसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज थे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सतीश महाना के जवाब पर जयंत चौधरी का पलटवार, विक्रम सिंह सैनी के खिलाफ 'एक्शन' पर कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget