एक्सप्लोरर

Auraiya News: राशन डीलर के घर 25 लाख रुपये की चोरी का हुआ खुलासा, नौकर ने रची ऐसी साजिश जिससे किसी को ना हो शक

Auraiya News: औरैया में राशन डीलर के घर हुई चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. घर के नौकर ने ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. उसने पूरी साजिश ऐसे रची कि उस पर कोई शक न हो.

Auraiya News: औरैया पुलिस अधीक्षक (Auraiya Police) की एसओजी टीम (SOG Team) ने राशन डीलर के घर हुई 25 लाख के जेवरों की चोरी का खुलासा किया है. जहां चोर कोई और नही बल्कि राशन कोटे डीलर का नौकर ही निकला. एसपी ने खुलासा किया कि जिस दिन इस घटना को अंजाम दिया गया उस दिन राशन डीलर अंजनी कुमार अपने परिवार के साथ अपनी बेटी को लेने गया था जिसके साथ उस का नौकर गोविंद दीक्षित भी गया था लेकिन रास्ते में ही गोविंद दीक्षित उतर गया और फिर उसने बड़े शातिर अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. 

राशन डीलर के घर हुई थी चोरी
चोरी की ये वारदात औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के कुदरकोट गांव की है. बीते दिन राशन कोटेदार के घर चोरी हुई थी जब पूरा परिवार अपनी बेटी को लेने कन्नौज जिले के छिबरामऊ गया हुआ था तो उनके घर में 25 लाख रुपये की कीमत के जेवरों की चोरी हो गई थी. जिसके राशन कोटेदार ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो एक के बाद एक बातें खुलती चली गई और राशन डीलर के घर का नौकर ही चोर निकला. पुलिस ने आरोपी के पास से सोने-चांदी के गहने समेत तमाम सामान बरामद कर लिया है.

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस को पता चला कि अभियुक्त, वादी के पुराने घर में अपने परिवार सहित रहता है. कई वर्षों से उसका वादी के घर आना जाना था साथ ही घर के छोटे मोटे काम करना एवं कोटे के काम में भी सहयोग करता था. इसी वजह से उसे घर की हर बात भली भांति पता थी. दिनांक 18 जून को जब डीलर अमित अपनी बहन को लेने जा रहा था तो नौकर गोविंद दीक्षित भी उसके साथ था. गोविंद रास्ते में ये कहकर छिबरामऊ में उतर गया कि उसे अपने भतीजे को फर्रुखाबाद से लाना है. लेकिन वो फर्रुखाबाद न जाकर वापस औरैया लौट आया. 

Ballia News: जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांगे राजस्व निरीक्षक का वीडियो वायरल, SDM ने दिए जांच के आदेश

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गोविंद रात 8.00 बजे कुदरकोट वापस आ गया और इधर उधर छिपा रहा ताकि उसे कोई देख न ले. रात करीब 2 बजे जब राशन डीलर के घर के सभी सदस्य सो गए तो वो छत के रास्ते से घर में घुसा और उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी किए गए माल को उसने अपने घर के पास ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था. जिसके बाद सुबह 4 बजे वापस फर्रुखाबाद चला गया ताकि उस पर किसी को शक न हो. पुलिस ने जब शक के आधार पर गोविंद से बात की तो वो एसओजी से डर गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

एसपी चारू निगम ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि राशन डीलर के घर में चोरी हुई थी. जिसमें करीब 25 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए थे. इस मामले में घर के नौकर ने ही चोरी की योजना बनाई थी. उससे चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है. 

ये भी पढ़ें- 

World Population Day 2022: जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ध्यान रहे असंतुलन की स्थिति न पैदा हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget