एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: आशा कार्यकत्रियों ने दिया सीएमओ कार्यालय पर धरना, कहा- नहीं मिल रही प्रोत्साहन राशि

गोरखपुर सीएमओ कार्यालय पर आशा कार्यकत्रियों ने धरना दिया है. आशा कार्यकत्रियों ने कहा कि उन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण वह धरना दे रही है.

UP News: यूपी के गोरखपुर में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार प्रयास में जुटी है. संचारी रोग माह में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियों का लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक करने में बड़ा योगदान होता है. ऐसे समय में उनकी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने से कार्यकत्रियों में रोष व्याप्त है. यही वजह है कि वे सीएमओ कार्यालय पर धरना देने के लिए पहुंच गईं. हालांकि सीएमओ राजनीतिक पार्टी के चढ़ाने पर धरने की बात कहकर पल्ला झाड़ते हुए दिख रहे हैं.

नहीं मिली है प्रोत्साहन राशि
गोरखपुर के मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को आशा कार्यकत्रियों ने धरना-प्रदर्शन किया. आशा कार्यकत्रियों का आरोप है कि उन्हें कई माह से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले पांच से छह माह से भुगतान नहीं किया गया है. उनका आरोप है कि हर ब्लॉक का यही हाल है. ऐसे में वे अपने परिवार का खर्च तक नहीं चला पा रही हैं. उन्होंने कहा कि उनकी प्रोत्साहन राशि 45 सौ रुपए के करीब है. जो एक मजदूर को मिलने वाली मजदूरी से भी कम है. ऐसे में उन्हें परिवार और बच्चों को पालना मुश्किल हो गया है.

राजनाथ सिंह के अलावा BJP, BSP और कांग्रेस के इन नेताओं ने जाना मुलायम सिंह यादव का हाल

सीएम से मुलाकात के बाद भी नहीं हुआ भुगतान
गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरने का नेतृत्व कर रहीं आल इंडिया आशा कार्यकत्री कल्‍याण सेवा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा देवी ने कहा कि प्रोत्साहन राशि का पिछले पांच-छह माह से भुगतान नहीं हुआ है. उन लोगों ने मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी, मुख्‍यमंत्री और डीएम से मुलाकात कर चुकी हैं. इसके बावजूद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बजट नहीं होने की बात की जा रही है. शासन के पास बजट नहीं है, तो उनके पास भी काम करने का समय नहीं है. वे काम करते रहे और मनरेगा मजदूर के बराबर भी रुपए नहीं मिलते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रोत्साहन राशि का आशा और संगिनी बहनों को भुगतान नहीं होता है. उनका अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा. जहां भुगतान हो रहा है. वहां पर धरना नहीं हो रहा है. पूरे यूपी के जिन जिलों में भुगतान नहीं हुआ है, वहां पर प्रदर्शन चल रहा है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर के 19 ब्लॉक में दस्तक और संचारी रोग अभियान का बहिष्कार शुक्रवार से शुरू हो गया है. जिले में  4 हजार से अधिक आशा और संगिनी हैं. उन लोगों का नुकसान हो रहा है. पांच-छह महीने से रुपये नहीं मिल रहे हैं. बच्चों की फीस और गैस का दाम देने तक का रुपये नहीं है. उनका भुगतान नहीं हुआ, तो लखनऊ-दिल्‍ली लोग कूच करेंगे.

मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी ने कहा लगा रहे गलत आरोप
इस संबंध में गोरखपुर के मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दुबे उनकी बात को सिरे से खारिज करते हुए कहते हैं कि वे गलत आरोप लगा रही हैं. सितंबर माह का वेतन भुगतान देय है. उनका भुगतान पहले ब्लॉक से होता रहा है. अब तीन मुख्यालय से किया जा रहा है. अब शासन की ओर से भुगतान किया जाता है. उन लोगों को पासबुक लेकर आने के लिए कहा गया था. 11 तारीख तक सितंबर का भी भुगतान हो जाएगा. 11 तक संविदा कर्मियों का वेतन दे देते हैं. पहले जब ब्लॉक से पेमेंट होता था. पासबुक से मिलान की बात कही गई, लेकिन पासबुक लाने की बजाय किसी राजनीतिक दल के समर्थक हैं. उन्हीं की ओर से गुमराह किए गए लोग हैं. इनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई के साथ प्रमाण मिलने पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी.

Mulayam Singh Yadav Health: मुलायम सिंह यादव की सेहत पर राहत भरी खबर, जानिए- अब कैसी है सपा संरक्षक की तबीयत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget