एक्सप्लोरर

Ghazipur: स्मृति ईरानी पर लटके-झटके वाले बयान को लेकर अड़े अजय राय, कहा- 'ये अश्लील शब्द नहीं'

Ajay Rai on Smriti Irani: कांग्रेस नेता अजय राय ने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को लेकर कहा था कि वो अमेठी में लटके-झटके दिखाकर चली जाती हैं. इस बयान पर बवाल मच गया है.

Ajay Rai Controversial Statement: कांग्रेस पार्टी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है. पूर्वांचल में इस यात्रा का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने किया. इस दौरान अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है. इन दिनों हर व्यक्ति सरकार से परेशान है क्योंकि ये सरकार कब किसके साथ, क्या कर जाएगी? कब किस पर मुकदमे लगा दिया जाए और कब किसे जेल भेज दिया जाए कुछ पता नहीं. वहीं जब उनसे केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर दिए बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये अश्लील शब्द नहीं हैं.

स्मृति ईरानी पर दिए गए लटके-झटके वाले बयान के बाद अजय राय के खिलाफ सोनभद्र में केस दर्ज हुआ है जिसे लेकर अजय राय ने कहा कि ये दबाव की राजनीति है. ये कोई अश्लील शब्द नहीं है. इन शब्दों का मतलब किसी भी डिक्शनरी और डायरेक्टरी में खोज लीजिए किसी भी शब्द कोश निकालकर दिखला दो. पूर्वांचल में ये आम बोलचाल का शब्द है, ये कब से अश्लील हो गया. किसी पर जबरदस्ती आरोप लगाना वो अलग है. हमारे नेता को इन लोगों ने क्या-क्या अपशब्द बोले थे तो क्या मैं अपने नेता के बारे में बोल नहीं सकता, उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

लटके-झटके बयान पर दी सफाई

अजय राय ने गोवा बार का जिक्र करते हुए कहा कि गोवा में दूसरों के नाम पर बार चलाया जा रहा है उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमने छोटी सी बात बोल दी क्योंकि वहां की जनता बोल रही है, वहां के सारे कल कारखाने लटके हुए हैं. सड़कों पर चल रहे हैं तो झटके लग रहे हैं. राहुल जी के समय जो कारखाने चल रहे थे उसे भी लटका दिया गया और सड़क पर चल रहे हैं तो गड्ढा युक्त सड़क है तो उससे झटके लग रहे हैं. तो लटक-झटक कर ये बात आ गई.

गिरफ्तारी की सवाल पर क्या बोले अजय राय
अजय राय से जब उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कार्रवाई करनी है वो करें, मैं डटकर खड़ा हूं. मैं अपनी बातों पर आज भी कायम हूं. जो बोला हूं सही बोला हूं. पीछे हटने वाला नहीं हूं, क्योंकि मैंने कोई अश्लील शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है. ना मैंने किसी की मर्यादा के खिलाफ और ना ही अपमानित करने के लिए बोला है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ते थे राजभर, अब किला बचाने के लिए देंगे BJP का साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget