एक्सप्लोरर

यूपी में अवैध मदरसों पर सीएम योगी का एक्शन, 6 दिनों में 82 सील, 350 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

UP Illegal Madrasa: उत्तर प्रदेश में नेपाल सीमा से सटे जिलो में अवैध अतिक्रमण और बिना मानकों के चलाए जा रहे अवैध मदरसों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है. इसके तहत अब तक 82 मदरसे बंद किए गए हैं.

UP Illegal Madrasa: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर पिछले कुछ समय से भारत नेपाल सीमा से सटे अवैध मदरसों, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत बीते छह दिनों दिनों में 82 अवैध मदरसे बंद करवाए गए हैं. जबकि 350 से ज्यादा अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है. ये कार्रवाई नेपाल से सटे बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती जैसे जिलों में की जा रही है. 

राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम सयुक्त रूप से इस छापामारी कर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई में जुटी हुई है. जिसके तहत प्रदेश में अवैध तरीके से चल रहे मदरसों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में बहराइच में तहसील नानपारा और तहसील मिहींपुरवा में अतिक्रमण हटाए गए हैं. इस तरह अब तक यहां कुल 135 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं.

अवैध मदरसों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई
सिद्धार्थनगर की बात करें तो यहां पर कुल 17 अवैध अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई है. इसमें 3 मस्जिदें और 14 मदरसे शामिल हैं. पीलीभीत और महराजगंज में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. यहां भी अवैध तरीके से चल रहे मदरसों को सील कर दिया गया है. 

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गठित होगी SIT? इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सुनवाई आज

बलरामपुर में आठ मदरसों को नोटिस दिया गया है जबकि तीन मजारों से अवैध कब्जा हटा लिया गया है. इसके अलावा इस इलाके में पांच अवैध निर्माणों को नोटिस दिया गया है. यहां अब तक कुल 16 अतिक्रमण चिह्नित कर तीन पर कार्रवाई की जा चुकी है. एक स्थान पर ईदगाह बनी है, जिस पर कार्रवाई होनी है. निरीक्षण में अब तक कुल 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए.

श्रावस्ती में अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किया गया. अब तक कुल 41 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. नेपाल बॉर्डर के 15 किलोमीटर के दायरे में आठ और अतिक्रमण ध्वस्त किए गए. इस तरह के 139 कब्जे गिराए जा चुके हैं. ग्राम भरथा, रोशनगढ़, परगना व तहसील भिनगा में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को भी ध्वस्त किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget