एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी को इस सीट पर 30 साल बाद मिलेगी जीत? मिसेज इंडिया रनर अप को बनाया है उम्मीदवार

Pilibhit Nagar Nikay Chunav 2023: डॉक्टर आस्था अग्रवाल घर-घर जाकर महिलाओं से स्थानीय निकाय की सरकार बनाने की अपील कर रही हैं. उनको जनता का सहयोग भी मिलता नजर आ रहा है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में पीलीभीत (Pilibhit) जिले की सबसे चर्चित नगर पालिका सीट जहां से मिसेज इंडिया की रनर अप रहीं डॉक्टर आस्था अग्रवाल को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है. वे घर घर तक पहुंच रही हैं और लोगों से स्थानीय मुद्दों को लेकर शहर को स्मार्ट बनाने का वादा भी कर रहीं हैं. हालात यह हैं कि बीजेपी से बागी हुए बीजेपी के खिलाफ नामांकन करने वाले दो बीजेपीई नेता संगीता मौर्या सहित दो उम्मीदवारों ने पर्चा वापस करके आस्था अग्रवाल को समर्थन दे दिया है. एक मंच पर एकजुट होते हुए राज्यमंत्री सजंय सिंह गंगवार सहित जिलाध्यक्ष व बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व कमल खिलाकर स्थानीय सरकार बनाने की बात कर रहा है.

पीलीभीत की चर्चित नगर पालिका सीट पर बीते 15 सालों से निर्दलीय रूप में काबिज रहे प्रभात जायसवाल और उनकी पत्नी जो इस वक्त मौजूदा चेयरमैन विमला जायसवाल हैं को शिकस्त देने के लिए बीजेपी ने डेंटल सर्जन डॉक्टर आस्था अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है. वे इन दिनों नामांकन के बाद से ही घर घर जाकर महिलाओं से स्थानीय निकाय की सरकार बनाने की अपील कर रही हैं. आस्था को बखूबी जनता का सहयोग भी मिलता नजर आ रहा है.

बीजेपी को दिख रहा जीत का रास्ता
वहीं बीते 15 सालों यानी डेढ़ दशक से नगर पालिका सीट पर काबिज रह चुकीं विमला जायसवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनकी मुसबीतें बढ़ गईं हैं. बीजेपी से बागी हुए नेताओं का नामांकन के बाद पर्चा वापस लेकर आस्था को समर्थन देने से बीजेपी को लगभग तीन दशकों बाद विजय पताका लहराने का रास्ता साफ दिख रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर जिले की 10 निकाय सीटों में से बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, या एक बार फिर बीजेपी को निकाय चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है.

फिलहाल स्थानीय जनपद सीट से विधायक गन्ना एवं चीनी मिल विकास राज्यमंत्री भी अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे हैं. वे जिले की 10 निकाय सीटों पर कमल खिलाने की बात कहकर इस बार बीजेपी की स्थानीय सरकार बनाने की बात कर रहे हैं.

राज्यमंत्री ने क्या कहा
राज्यमंत्री संजय सिंह ने अपने तीखे अंदाज में विपक्षी प्रत्याशियों को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि जितना जोर लगाना है लगा लो, इस बार निकाय सीटों पर कमल खिलकर ही रहेगा. पीलीभीत ही नहीं सारी नगर निकाय की सीटों पर विजय हासिल करेंगे, क्योंकि पहले लोग हमारी थाली में खाते थे और पत्तल समझकर फेंक देते थे. तमाम लोग आएंगे, लेकिन बीजेपी का कार्यकर्ता या नेता चुनाव लड़ना भी जानता है और चुनाव जीतना भी जानता है. हमनें यहां विधायकी, मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट, ब्लाक प्रमुख, एमएलसी सब जीते हैं और ये भी जीतेंगे. अभी तो ये अंगड़ाई है, अभी धोबी पटक वाला चुनावी दांव पेंच बाकी है. सीधे तौर पर मंच से दबंग छवि के नेता राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने विपक्षियों को खुलेआम चेतावनी दी है.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में AAP की खास रणनीति, दिल्ली से लेकर पंजाब तक के मंत्री करेंगे प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget