एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने BJP नहीं इस पार्टी से दी सावधान रहने की सलाह, कहा- 'सीएम योगी तमंचे की बात करते हैं'

UP Nagar Nikay Chunav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है. लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी अन्दर ही अन्दर बीजेपी से मिली हुई है. चुनाव में बसपा से सावधान रहना है. सहारनपुर में मेयर प्रत्याशी नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सपा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और डॉक्टर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग नफरत फैलाने और हिन्दू-मुस्लिम व समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं. इनके पास जनता को बताने के लिए खुद का कोई काम नहीं है. बीजेपी सरकार ने नगरों में अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को रोक दिया.

स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार शहरों में जन सुविधाएं तक नहीं दे सकी. स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है. शहरों की स्मार्ट सिटी में कोई जन सुविधा नहीं है. स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है. शहरों में कूड़ा, गंदगी है नालियां और नाले भरे पड़े हैं. स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है. मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं नहीं है. सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट नहीं दे रही है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 'बड़ा खेल' करेगी सपा, शिवपाल यादव ने खुले मंच से दी धमकी!

सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है. लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं. मुख्यमंत्री से सफाई, ट्रैफिक, जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल करो तो जवाब तमंचा मिलता है. उनसे से क्या उम्मीद की जा सकती है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. प्रदेश में हर दिन महिलाओं और बेटियों के साथ घटनाएं हो रही है. व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है. अन्याय, अत्याचार चरम पर है. मुख्यमंत्री दूसरों को माफिया बताते है, अगर वे स्वयं के मुकदमे वापस न लेते तो उनकी चार्टशीट बहुत लम्बी होती. उन पर तमाम तरह के गम्भीर मुकदमे दर्ज थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget