एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक पर कटा मिला प्रेमी युगल का शव, मचा हड़कंप

Moradabad News: रेलवे ट्रैक पर कटे मिले प्रेमी जोड़े के शवों से इलाके में हड़कंप मच गया.दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.प्रेमी युगल की मौत आत्म हत्या बताई जा रही है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक और युवती के शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में कटे पड़े मिलने से हडकंप मच गया, युवक के परिवार वाले इसे हत्या का मामला बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे प्रेमी जोड़े की आत्म हत्या बता रहे हैं. 

प्राप्त जानाकारी के मुताबिक युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय के थे. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. प्रेमी युगल की मौत की हर तह तक पहुंचने के प्रयास भी किए जा रहे हैं.

यहां का है पूरा मामला
मुरादाबाद के बिलारी में रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव के लोग दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात कर रहे हैं. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. बिलारी-चंदौसी रेलवे लाइन पर स्थित कुआं खेड़ा हाल्ट के पास युवक और युवती के ट्रेन से कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई. भोला उर्फ सुशांत (19) पुत्र राजपाल सिंह और युवती आशी (17) पुत्री मित्र पाल दोनों सैफपुर जगना गांव के निवासी थे. भोला गांव में रहकर खेती करने के साथ ट्रैक्टर भी चलाता था. आशी ने हाल ही में इंटर की परीक्षा पास की थी. इसके बाद वह घर पर ही परचून की दुकान चलाती थी. 

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे आशी शौचालय जाने की बात कहकर घर के पिछले दरवाजे से निकल गई. परिजनों को रात में उसकी भनक नहीं लगी. तड़के करीब साढ़े तीन बजे जलगांव चौकी पुलिस ने गांव के प्रधान नवल मीणा को दोनों शवों की जानकारी दी. इसके बाद सूचना मृतकों के परिजनों तक पहुंची, सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सुबह छह बजे दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना स्थल गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर है. दोनों के घरों की आपसी दूरी महज सौ मीटर है.

परिजनों ने इंकार की प्रेम संबंध की बात
 ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध थे. हालांकि परिजनों ने इस बात से इनकार किया है. दोनों के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. आशी के पिता मित्र पाल राजगिरी करते हैं और भाई अभिषेक एक निजी अस्पताल में कार्यरत है. भोला के परिवार में पिता राजपाल सिंह, माता विजयवती और तीन भाई-बहन हैं. बड़ा भाई संजीव फौज में है, दूसरा भाई धीरज मुरादाबाद में काम करता है और तीसरा भाई सेटी उर्फ नवनीत गांव में खेती करता है. बहन शिवानी (24) अभी अविवाहित है. 

मृतक सुशांत के भाई नवनीत ने बताया की यह हत्या मेरे साले वीरेन्द्र ने ही कराई है क्यूंकि उस से हमारा विवाद चल रहा है और वह वकील है उसने हम पर कई मुक़दमे डाल रखे हैं उसने पहले भी हमला किया था और धमकी भी दी थी. अब उसने ही मेरे भाई की हत्या की है. वहीं लड़की के परिजन अभी खुल कर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है. मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी और दोनों के शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget