एक्सप्लोरर

UP Politics: विपक्षी एकता का यूपी में होगा टेस्ट, MLC चुनाव में खुल जाएंगे कई राज, खड़े हुए ये सवाल

UP News: यूपी में दो सीटों पर हो रहे विधान परिषद के उपचुनाव (MLC Elections) में बीजेपी (BJP) के खिलाफ विपक्षी एकता का टेस्ट होने जा रहा है. इस वजह से चुनाव से पहले कई सवाल खड़े होने लगे हैं.

UP MLC Elections 2023: उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर विधान परिषद का उपचुनाव हो रहा है. इन दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीजेपी (BJP) ने उम्मीदवार उतारे हैं. सोमवार को इस चुनाव में नामांकन वापसी का अंतिम दिन था. इस दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया. यानी चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा. इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता का भी टेस्ट होगा.  

दरअसल, इस उपचुनाव में बीजेपी गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है. लेकिन असली पेच विरोधी दलों के बीच फंसा हुआ है. बीते निकाय चुनाव में बीजेपी के खिलाफ सपा गठबंधन टूटता नजर आया. सपा गठबंधन से अलग जयंत चौधरी और पल्लवी पटेल ने अपने उम्मीदवार उतारे और उनके लिए प्रचार किया. हालांकि बात यहीं खत्म नहीं होती.

UP Politics: यूपी में बदल रहे समीकरण, जयंत चौधरी ने छोड़ा अखिलेश यादव का साथ?

इन्होंने तेज किया है प्रयास
नीतीश कुमार जब लखनऊ आए और अखिलेश यादव से मुलाकात की तो ओम प्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि अगर सपा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और मायावती के साथ गठबंधन करती है तो वो भी बीजेपी के खिलाफ इस गठबंधन को समर्थन देंगे. इसके अलावा जयंत चौधरी ने भी विपक्षी एकता की वकालत करते हुए कांग्रेस से आगामी चुनाव में गठबंधन की बात दोहराई है. 

अब विपक्षी गठबंधन की तमाम कोशिशों के बीच खास बात ये है कि दो सीटों पर हो रहे विधान परिषद के उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ सपा के उम्मीदवार को कितनी पार्टियों का समर्थन मिलता है. गौरतलब है कि सपा गठबंधन से जयंत चौधरी और पल्लवी पटेल ने अलग होने का एलान नहीं किया है लेकिन निकाय चुनाव के बाद फिर साथ नजर नहीं आए हैं. दूसरी ओर विपक्षी एकता की बात करने वाले कांग्रेस, बसपा और सुभासपा के विधायक सपा के उम्मीदवार का साथ देंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब भी 29 मई को मिलेगा.

पुलत्स्य नारायण हिमांशु, एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति पर लगातार लिखते रहते हैं. ऐतिहासिक तथ्यों को पढ़ने और उन विषयों को लिखने में इनकी गहरी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget