एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री के बिगड़े बोल, "100 फीसदी क्राइम ना होने की गारंटी भगवान राम भी नहीं ले सकते"

योगी सरकार के मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने शर्मनाक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी अपराध ना होने की गारंटी भगवान राम भी नहीं ले सकते।

बाराबंकी, एबीपी गंगा। हैदराबाद के बाद यूपी के उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद देशभर में उबाल है। सभी विरोधी दल एक सुर में इन घटनाओं की निंदा कर रहे हैं। वहीं, योगी सरकार के मंत्री और सत्ताधारी दल के विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) ने इस घटना पर शर्मनाक बयान दिया है।

प्रदेश के खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति रणवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी और मोदी सरकार में आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों पर कोई नकेल नहीं कसी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि समाज है तो 100% क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं ले सकते।

बतादें कि रणवेंद्र गुरुवार को बाराबंकी जिले में एक विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'क्राइम हर सरकार में होता है, लेकिन हमारी सरकार में दोषियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई हुई है। हमने उन्हें पकड़कर जेल पहुंचाया है। समाज है तो 100% क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं ले सकते, लेकिन अगर कोई गुनाह हुआ है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, यह तय है।

बतादें कि उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के गौरा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह गैंगरेप पीड़ित युवती को आरोपियों ने जिंदा जलाने का प्रयास किया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पीड़िता मुकदमे की तारीख पर रायबरेली के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थी। इस मामले में सभी पांचो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता 90 फीसदी तक जल चुकी है और उसे लखनऊ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget