एक्सप्लोरर

Bareilly News: होमगार्ड के जवान से मारपीट पर आया मंत्री अरुण सक्सेना का बयान, जानिए क्या कहा?

Bareilly News: बरेली में वन मंत्री के भतीजे द्वारा होमगार्ड से मारपीट मामले में मंत्री अरुण सक्सेना का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए चाहे वो भतीजा हो या कोई और

Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में होमगार्ड (Homeguard) से मारपीट मामले में वन एवं पर्यावरण राज्‍यमंत्री अरुण सक्सेना (Arun Saxsena) का बड़ा सामने आया है. उन्होंने कहा अपने भतीजे द्वारा होमगार्ड से मारपीट मामले में कहा कि कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए. अगर किसी ने कानून तोड़ा हो तो सख्त कार्रवाई हो. मेरा भतीजा हो या कोई और उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैंने इस मामले में न कोई सिफारिश की है और नहीं कोई सिफारिश करूंगा. 
 
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये पूरा मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर सब्जीमंडी का है जहां पर बीयर पी रहे प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्‍यमंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना ने अपने साथियों के साथ मिलकर होमगार्ड की बुरी तरह पिटाई की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी. होमगार्ड ने इस मामले में इज्जतनगर थाने में अंकित सक्सेना, अमित सक्सेना व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने मंत्री जी के भतीजे के खिलाफ महज  शांति भंग में चालान कर दिया जहां से उसे तत्काल जमानत भी मिल गई. 
 
 
मंत्री के भतीजे ने की होमगार्ड से मारपीट
मंत्री के भतीजे की पिटाई से घायल हुए होमगार्ड ओमेंद्र ने बताया कि उसकी प्रेमनगर थाने में ड्यूटी थी. देर रात करीब 3 बजे वह मंडी गेट पर चाय पीने गया. उसी चाय के खोखे के पीछे तीन लोग बैठे बीयर पी रहे थे. तीनों ने उन्हें आवाज देकर बुलाया. बीयर पी रहे तीनों युवकों ने कहा तुम्हारी ड्यूटी कहां है? ओमेंद्र ने प्रेमनगर थाने में ड्यूटी होने की बात कही. इस पर वो बोले कि प्रेमनगर में ड्यूटी और वर्दी में चाय पीने यहां आ रहे हो. इसके बाद नशे में चूर तीनों युवकों ने लात घूंसो से उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी और वर्दी भी फाड़ दी. 
 
होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ी
स्थानीय लोगों की मदद से बचकर वह इज्जतनगर थाने पहुंचा और उसने लिखित तहरीर देते हुए मंत्री के भतीजे और दोस्तों पर करवाई की मांग की है. वही इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि होमगार्ड के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. इसमें दो लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था. होमगार्ड के साथ प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्‍यमंत्री अरुण सक्सेना के भतीजे अमित सक्सेना ने भी मारपीट की थी. इस मामले में मारपीट की वीडियो और फोटो सामने आई है उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. ये बात अलग है कि पुलिस ने उन पर महज शांति भंग करने का चालान लगाया जिसमें उसे आसानी से जमानत मिल गई. हालांकि बाद में पुलिस ने इस मामले में वर्दी फाड़ने की धाराएं बढ़ाई हैं. 
 
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget