एक्सप्लोरर

सपा नेताओं के विवादित बयानों पर भड़के योगी के मंत्री जयवीर सिंह, कहा- मुसलमानों के लिए...

UP Politics: योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता जानबूझकर ऐसे भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दे रहे हैं ताकि मुस्लिम मतदाताओं को लुभाया जा सके.

BJP Vs Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बाद अब सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने भी हिन्दू देवी देवताओं को लेकर जिस तरह की विवादित टिप्पणी की, उससे भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह तिलमिला गई है. यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है और इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सपा मुस्लिम वोटों के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. 

जयवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता जानबूझकर ऐसे भड़काऊ और विभाजनकारी बयान दे रहे हैं ताकि मुस्लिम मतदाताओं को लुभाया जा सके. मुस्लिम मतदाता अब समाजवादी पार्टी से दूर हो रहा है. उसकी पहली पसंद कांग्रेस बनती जा रही है. ऐसे में सपा नेताओं को डर है कि कहीं अल्पसंख्यक वोट बैंक हाथ से न निकल जाए. इसी डर के चलते वे बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं ताकि मुस्लिम मतदाता उनके पक्ष में हो जाएं.

सपा नेताओं के बयानों पर भड़की बीजेपी
योगी के मंत्री ने हाल में हुए हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इन चुनावों में मुस्लिम वोटर कांग्रेस की ओर गया है. उत्तर प्रदेश में भी जब कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रही है तो सपा को अपने पारंपरिक वोट बैंक के खिसकने का डर सताने लगा है. इसलिए मुस्लिम समुदाय को साधने के लिए जानबूझकर बाबर, मंदिर-मस्जिद और ऐतिहासिक विवादों को उछालने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रदेश की जनता अब इन तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को पहचान चुकी है. समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि वह हमेशा समुदाय विशेष को भड़काकर राजनीति करती आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन सपा जैसे दल जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश में लगे हुए हैं. 

इससे पहले सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाल ही में आगरा में करणी सेना को लेकर बयान देते हुए कहा था कि "अगर तुम कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है, तो हम कहेंगे कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है.” इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि “मुसलमानों में बाबर का डीएनए बताने वालों को ये भी बताना चाहिए कि फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है?” इन बयानों को लेकर भाजपा ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. 

'मुसलमान अंधे हो जाते, भस्म हो जाते, लूले लंगड़े...' सपा नेता इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान
 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget