एक्सप्लोरर

'मुसलमान अंधे हो जाते, भस्म हो जाते, लूले लंगड़े...' सपा नेता इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान

सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज ने हिन्दू देवी देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम आक्रांताओं ने मंदिरों को लूटा तो भगवान ने उन्हें श्राप क्यों नहीं दिया.

Indrajeet Saroj Statement: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के बाद अब सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने हिन्दू-देवी देवताओं और मंदिरों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिसके बाद सियासत गरमा गई है. सपा नेता ने कहा कि जब मुस्लिम आक्रांता यहां लूटपाट कर रहे थे हमारे देवी-देवता क्या करते रहे, वो उन्हें श्राप दे सकते हैं. इसका मतलब है कि उनमें कुछ कमी है. हमारे देवी देवता उतने ताकतवर नहीं थे.

सपा महासचिव ने कहा कि "जब मोहम्मद बिन तुगलक इस देश में आया, विदेशी आक्रांता थे वो अरब से चलकर आए थे और लूट कर चले गए, महमूद गजनबी अफगानिस्तान से आया और सोमनाथ मंदिर में 17 बार लूटकर चला गया. पहला मुस्लिम शासक मोहम्मद गौरी था तो यहां के देवी देवता या भगवान क्या करते रहे, उन्हें श्राप दे देना चाहिए था. मुसलमान अंधे हो जाते..भस्म हो जाते.. लूले लंगड़े हो जाते अपाहिज हो जाते. 

'देवी-देवताओं में कुछ तो कमी है'
सपा नेता यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इसका मतलब हमारे देवी देवता में कुछ तो कमी है. हमारे देवी देवता इतने ताकतवर नहीं थे, उन्हें श्राप देना चाहिए था. हमारे दलित पिछड़ों के भगवान तो डॉ अंबेडकर हैं. पीडीए के लोगों को उनको ही भगवान मानना चाहिए. इससे पहले उन्होंने अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम का नारा लगाने से कुछ नहीं होने वाला है. ताक़त तो सत्ता के मंदिर में है. यहां बाबा खुद भी विराजमान है. 

'मैदान तैयार, कोई माई का लाल..', सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी खुली चुनौती

इंद्रजीत सरोज के बयान पर भड़की बीजेपी
इंद्रजीत सरोज के इस बयान पर भाजपा की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पलटवार करते हुए कहा कि हिन्दुओं की आस्था केंद्र, उनके देवी देवताओं, गोस्वामी तुलसीदास और जातिगत आधार पर जो गाली इंद्रजीत सरोज ने दी है, जिस अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है वो अखिलेश यादव के इशारे पर किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि इसी तरह की भड़काऊ बयानबाजी करके मुर्शिदाबाद में हिन्दुओं की हत्या कराई गई है. ये केवल ममता बनर्जी का ही दोष नहीं है बल्कि ओवैसी-अखिलेश जैसे लोग भी उसमें शामिल हैं, माहौल का विषाक्त करने का प्रयास अखिलेश यादव कर रहे हैं. हिन्दुओं को जातिगत आधार पर बांटने के लिए ऐसा करवा रहे हैं. अखिलेश के परिवार में पांच सांसद हैं उनसे इस तरह की भाषा प्रयोग क्यों नहीं कराया जा रहा है. ये अखिलेश यादव साजिश कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

Embed widget