एक्सप्लोरर

UP Politics: 'चुनाव में हार से हैं विचलित', स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर बोले योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह

Ramcharitmanas Row: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार को बसों के किराये में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया. फरवरी के दूसरे सप्ताह से नयी दरें लागू की जाएंगी.

UP News: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा है कि विधानसभा चुनाव में अपनी पराजय से विचलित मौर्य चर्चा में बने रहने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. मंत्री दयाशंकर सिंह ने यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ''स्वामी प्रसाद मौर्य जब से चुनाव हारे हैं, वे विचलित हो गए हैं. चर्चा में आने के लिए वह इस तरह की भाषा प्रयोग करके श्रीरामचरित मानस को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.''

मौर्य ने पिछले महीने 22 जनवरी को एक बयान में महाकाव्य श्रीरामचरित मानस की आलोचना करते हुए कहा था कि उसके कुछ अंशों से दलितों, पिछड़ों और महिलाओं की भावनाएं आहत होती हैं, लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिये. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 24 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने को सही करार देते हुए दावा किया है कि वृद्धि के बाद भी देश में सबसे कम किराया उत्तर प्रदेश में ही है. उन्होंने कहा कि राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में पुराना किराया तब से चला आ रहा था जब डीजल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर थी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में डीजल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर है. उन्होंने कहा कि डीजल के मूल्य में 30 रुपये की वृद्धि के कारण उत्पन्न अंतर की पूर्ति नहीं हो पा रही थी, इस वृद्धि के बाद भी देश में रोडवेज बसों का सबसे कम किराया उत्तर प्रदेश में ही है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सोमवार को बसों के किराये में लगभग 24 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया. फरवरी के दूसरे सप्ताह से नयी दरें लागू की जाएंगी. अभी रोडवेज बसों का किराया 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर है, जिसे 25 पैसे प्रति यात्री प्रति किलोमीटर बढ़ाने का फैसला किया गया है. वृद्धि लागू होने के बाद नया किराया 1.30 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा.

Happy Birthday Nirahua: विवादों के सरताज रहे हैं दिनेश लाल निरहुआ, जान से मारने की धमकी, आम्रपाली दुबे से अफेयर पर कंफ्यूज लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget