एक्सप्लोरर

प्रेमानंद महाराज के विवादित बयान पर बोली यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष- इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण...

Mathura News: मथुरा के वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज महिलाओं के प्रतिदिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. अब उनके बयान पर प्रतिक्रियाओं का बाजार गर्म हो गया है.

संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपने एक विवादित बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं. उन्होंने लड़िकयों को लेकर अपने बयान में कहा था कि सौ में से कुछ ही लड़कियां पवित्र हैं. बाकि की लड़कियां बॉयफ्रेंड के चक्कर में पड़ी हुईं हैं. उनके इस बयान पर अब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने टिप्पणी की है.

बबीता सिंह चौहान ने प्रेमानंद महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मैंने पहले भी कहा है इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति नहीं हो सकती है. उन्होंने आगे कहा कहीं ऐसा तो नहीं एआई का दुरुपयोग किसी ने संतो पर तो नहीं कर दिया.

क्या बोलीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष
प्रेमानंद महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह लोग समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं या समाज में विघटन करने का काम कर रहे हैं. इस पर मैं  यह कहना चाहूंगी कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. 

उन्होंने आगे कहा भारत वह देश हैं जहां महिलाओं की पूजा होती है, भारत वह देश हैं जहां नदियों के नामों को भी मां के नाम से पुकारा जाता है. वहीं भारत को भी भारत मां कहा जाता है, अगर ऐसे में भी नारियों के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग होता है वह भी संत व्यास में बैठकर यह ठीक नहीं है.

सबसे ज्यादा महिलाएं प्रेमानंद महाराज को सुनती हैं
बबीता सिंह चौहान ने कहा प्रेमानंद महाराज की 80-90 प्रतिशत फॉलोअर महिलाएं है, तो वह महिलाएं वहां क्या सुनने जा रही हैं. उन्होंने सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि महिलाएं इनके पास क्या प्रवचन लेने जा रही हैं, क्या वह महिलाओं को बेइज्जत करने के लिए वहां बुला रहे हैं. 

उन्होंने महिलाओं से कहा है कि उनको बहिष्कार कर देना चाहिए और बिल्कुल भी उनको सुनने के लिए नहीं जाना चाहिए, क्योंकि महाराज से ज्यादा अच्छे संस्कार वह खुद अपने बच्चों को दे सकती हैं.

पुरुषों को लेकर भी बोली अध्यक्ष
इसी बीच उन्होंने पुरुषों को लेकर कहा कि मैं पुरुषों से भी यह कहना चाहुंगी हर पुरुष के घर में मां, बहन, बेटी और बीबी सब हैं, अगर हम सब घर में एक साथ बैठकर टीवी पर इस तरह के प्रवचन सुनते हैं तो हम क्या जवाब दे पाएंगे. 

उन्होंने आगे कहा अगर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसको हम जुबान से भी नहीं निकाल सकते. इस बात से हमारे बच्चे भी बहुत ज्यादा अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं.

छांगुर को लेकर भड़की अध्यक्ष
धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा यह घौर कलयुग चल रहा है, धर्म परिवर्तन से ज्यादा गंदी चीज कुछ नहीं हो सकती. भारतीय महिलाएं दिल से नर्म और भावुक होती हैं उनसे कोई भी कुछ भी कहकर बहला फुसला देता है.

छांगुर जैसे निकम्में ने भी तो छोटी-छोटी लड़कियों को टारगेट बनाया हुआ है और क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज की बच्चियों को 15 लाख दे रहा है, वहीं दलित समाज की बच्चियों को 10-12 लाख रुपये दे रहा है. इस पर उन्होंने कहा ये गंदी मानसिकता के लोग हैं. मैं सिर्फ इतना कहूंगी इनकी अकल पर पत्थर पड़ गए हैं जिसकी वजह से यूपी में यह ऐसा काम कर रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget