एक्सप्लोरर

बांके बिहारी कॉरिडोर: सुप्रीम कोर्ट की हाईपवार कमेटी में गोस्वामी समाज से कौन? इन 14 नामों पर हुई चर्चा

Banke Bihari Temple: सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने दावा किया कि मंदिर प्रबंधन के लिए 14 आवेदन आए हैं जिनमें से चार सदस्यों को नामित किया जाएगा.

मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई. जिसमें 14 आवेदनों पर चार सेवायतों के नाम को लेकर चर्चा की गई है. ये बैठक कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. 

इस बैठक में गोस्वामी समाज की तरफ से सदस्यों को नामित करने हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके आवेदनों को लेकर विचार विमर्श किया गया है. इनमें से चार सदस्यों को नामित किया जाएगी. बैठक में सदस्यों के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया गया. 

गोस्वामी समाज की तरफ से प्राप्त हुए 14 आवेदनों का निरीक्षण किया गया. जिसके बाद अब सभी को नोटिस दिए जाएंगे. कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि आगामी बैठक 28 अगस्त को होगी, जिसमें सभी गोस्वामियों को कलेक्ट्रेट मथुरा में बुलाया गया है. 

चार सेवायतों को होगा चयन

हाई पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि हमारे सदस्य, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर निगम, मथुरा वृंदावन प्रकाश प्राधिकरण हम सभी लोगों ने उपस्थित होकर अभी विचार विमर्श चल रहा है. हाईकोर्ट द्वारा गोस्वामी परिवार से भी दो पक्ष सुबह की सेवा और दो सांय कालीन सेवा के लिए नामित किए हैं. उनको सूचित किया जा चुका है और उनकी सूचना का प्रमाण भी आ चुका है. 

28 को होगी अगली बैठक

इनके द्वारा पत्र भी प्रेषित किए गए हैं जो जिलाधिकारी महोदय के पास उपलब्ध हैं. जिनका हमने परीक्षण किया है. इनमें 14 लोगों ने अपनी सहमति और पत्राचार के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के अनुपालन में सहभागिता हेतु अपनी इच्छा प्रकट की है. क्योंकि वो लोग आज उपस्थित नहीं हो पाए हैं इसलिए उन्हें एक पत्र जारी कर दिया जाएगा. जिससे वो अगली बैठक 28 अगस्त को उसमें शामिल हो सकें. 

हाईकोर्ट के आदेश पर कमेटी के सभी सदस्य भी बैठक में मौजूद रहेंगे. जिसमें विचार विमर्श करने के उपरांत आगे की प्रक्रिया और कार्रवाई होगी. बिहारी जी की सेवा के लिए जो निमित्त किया गया है हम लोगों को उसमें गोस्वामी परिवार भी हमारा सहयोग कर रहा है. हम लोग पुनः एक बार फिर बैठेंगे अभी तो शुरुआत है, धीरे-धीरे सब ठीक होगा, ऐसा हमारा विश्वास है. 

मंत्री संजय निषाद की NDA से नाराजगी पर सपा ने कसा तंज, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget