एक्सप्लोरर

UP News: लोकसभा चुनाव के बीच भारत-नेपाल बॉर्डर पर दो करोड़ की हीरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Maharajganj News: भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी के पास दोनों तस्कर हेरोइन लेकर पल्सर बाइक से रात में खुली सीमा पार कर नेपाल जाने की फिराक में थे.

Maharajganj Heroin Seized: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से सटे भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी गई है. एसएसबी-एसओजी और स्‍वाट टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. बार्डर पर मुस्तैद जवानों को ये सफलता देर रात मिली. इस मामले में संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीमा पर जांच की जा रही थी. इसी बीच दो युवक आते दिखे, तलाशी लेने पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई.

महराजगंज जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बरामद 200 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी के पास हुई है. दोनों तस्कर हेरोइन लेकर पल्सर बाइक से रात में खुली सीमा पार कर नेपाल जाने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें धर दबोचा. गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सत्यम मद्धेशिया पुत्र संजय मद्धेशिया और आशीष पासवान पुत्र महेन्द्र पासवान निवासी जगन्नाथपुर, थाना सोनौली के रूप में हुई है. इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

महराजगंज जिले के यहां पर एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि एसएसबी-एसओजी और स्वाट टीम बार्डर एरिया पर चेकिंग अभियान चला रही है. इसे देखते हुए बॉर्डर पर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. एसएसबी-एसओजी और स्वाट टीम के ज्‍वॉइंट ऑपरेशन में बीती रात दो तस्करों को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है. चेकिंग के दौरान दोनों के पास से जो हेरोइन बरामद हुई है, उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपए आंकी गई है. उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन, दो अदद मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद हुई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Lok Sabha Elections 2024: 'मेरी पत्नी ठाकुर हैं...आपको भी मना रहा हूं', मेरठ में बोले बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget