एक्सप्लोरर

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर केशव देव मौर्य की आई प्रतिक्रया, बोले- सपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजा

Agra News: सपा नेता के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान पर महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि मैंने तो पहले ही अखिलेश यादव से कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्या बीजेपी के भेजे हुए एजेंट हैं.

Ramcharitmanas Controversy: समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya ) के रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर दिए विवादित बयान पर यूपी की राजनीति तेज हो गई है. सपा नेता के इस बयान पर अब महान दल (Mahan Dal) के अध्यक्ष केशव देव मौर्य (Keshav Dev Maurya) की भी प्रतिक्रिया आई है. केशव देव मौर्य ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऐसे समय पर यह बात उठाई है जब 2024 के लोकसभा चुनाव करीब हैं. इससे अधिकांश हिंदू समाज नाराज होगा और इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा.

महान दल अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि मैंने तो पहले ही अखिलेश यादव से कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्या बीजेपी के भेजे हुए एजेंट हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो सपा मुखिया अखिलेश यादव भी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए इस विवादित बयान से नाराज हैं. अखिलेश यादव से इस मामले पर सपा के कई सवर्ण विधायकों ने भी बात की है. सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने तो ये भी कह दिया है कि वह समाजवादी है ही नहीं.

बता दें कि सपा नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर यह कहते हुए पाबंदी लगाने की मांग की है कि उनसे समाज के एक बड़े तबके का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के आपत्तिजनक हिस्सों जिनसे जाति वर्ग और वर्ण के आधार पर समाज के एक हिस्से का अपमान होता है उन्हें प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए. सपा नेता से पहले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था.  उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था.

UP Politics: बीजेपी सांसद का बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन, स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
BJP में शामिल हुए 3 बागी विधायकों पर बरसे सपा नेता, बोले- '2027 में हारेंगे'
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद
मुस्कान-साहिल की फांसी की सजा पर सौरभ की मां का बयान, इन्हें कहा धन्यवाद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget