एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव को जिन विधायकों ने दिया धोखा, उन सीटों पर कैसे रहे नतीजे?

UP Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हुए राज्यसभा चुनाव में सपा के सात विधायकों ने बगावत करते हुए बीजेपी के समर्थन में वोट किया था, जिसे सपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा था.

UP Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद समाजवादी पार्टी यूपी की सबसे ज्यादा सांसदों वाली पहली पार्टी बन गई है. सपा ने बीजेपी को भी पछाड़ते हुए 37 सीटों पर जीत दर्ज की. ऐसे में अब सबसे ज्यादा चर्चा उन विधायकों की हो रही है जिन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव को धोखा देते हुए बीजेपी का साथ दिया था. 

अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को धोखा दिया था. अयोध्या ऐसी सीट हैं जहां बीजेपी सबसे मज़बूत स्थिति में दिख रही थी, माना जा रहा था कि इस सीट से बीजेपी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. लेकिन, ऐसा हुआ अभय सिंह की बगावत का भी सपा पर असर नहीं पड़ा और अयोध्या में सपा ने जीत हासिल की. 

सपा से बगावत करने वाले विधायकों की सीट का हाल
अखिलेश यादव को धोखा देने वाले रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे और अमेठी की गौरीगंज सीट से सपा विधायक राकेश सिंह ने भी राज्यसभा चुनाव में सपा के विरोध में जाकर वोटिंग की थी, ये दोनों ही सीटें कांग्रेस के खाते में थी. यहां भी बागी विधायकों का कोई असर देखने को नहीं मिला. इंडिया गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी में भारी वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. 

प्रयागराज सपा विधायक पूजा पाल ने सपा से बगावत की थी लेकिन, इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को नहीं मिला. प्रयागराज और कौशांबी सीट पर भी इंडिया गठबंधन को जीत मिली और बीजेपी का हार का मुंह देखना पड़ा. अमेठी सदर सीट से सपा विधायक महाराजी देवी ने भी वोटिंग से अनुपस्थित रहकर बीजेपी की मदद की थी. यही नहीं चुनाव में भी उनकी बेटी और बेटा इंडिया गठबंधन के विरोध में चुनाव प्रचार करते दिखे थे.  

जालौन की कालपी सीट से समाजवादी पार्टी के बागी विनोद चतुर्वेदी,अंबेडकर नगर की जलालपुर से सपा विधायक राकेश पांडे और बदायूं की बिसौली सीट से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी अखिलेश यादव से खुलकर बगावत करते हुए बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में वोट किया था. लेकिन जालौन, अंबेडकरनगर और बदायूं तीनों ही सीटों पर अब सपा का कब्जा है.  

UP Lok Sabha Election Results 2024: क्या अब मुस्लिमों को टिकट नहीं देगी BSP? मायावती ने हार के बाद दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget