एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: बागपत में 'बगावत' के सुर से बढ़ेगी अखिलेश यादव की टेंशन? पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा

UP Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी ने बागपत से मनोज चौधरी को टिकट दिया है, लेकिन पार्टी के एक और नेता ने यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. जिससे सपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Lok Sabha Elections 2024 UP: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा सीट से मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अब साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने ताल ठोकते हुए कहा कि बागपत से वह आराम से सीट जीत सकते हैं. इसको लेकर आज उन्होंने ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर राय मशविरा किया है. उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को वह बागपत सीट पर नामांकन करने जा रहे हैं. उधर, मनोज चौधरी पहले से ही चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं.

समाजवादी पार्टी ने 20 मार्च को बागपत लोकसभा सीट पर मनोज चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया था तो पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्हें बीजेपी-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान के सामने कमजोर बताते हुए दूसरा प्रत्याशी उतारने की मांग की और लखनऊ में डेरा डाल लिया. उधर, आरएलडी और बीजेपी गठबंधन के सामने इस सीट पर पहले से ही ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को टिकट देने की मांग उठ रही थी.

बागपत लोकसभा सीट से अमरपाल शर्मा ने ठोका ताल

इसी बीच साहिबाबाद से पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भी बागपत लोकसभा सीट पर टिकट पाने के लिए लखनऊ पहुंच गए और अखिलेश यादव से बागपत लोकसभा सीट पर टिकट देने की मांग करते हुए कहा कि वह ब्राह्मण समाज की लगभग एक लाख और मुस्लिमों की साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों के साथ दूसरी बिरादरियों की वोट भी लेंगे. पार्टी हाईकमान की ओर से इशारा मिलते ही अमरपाल शर्मा आज बागपत पहुंचे और ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया.

''तीन को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे''

अमरपाल शर्मा ने कहा, "देखिए बागपत लोकसभा सीट से सपा और कांग्रेस गठबंधन से हम चुनाव लड़ रहे हैं और उसी के तहत आज मेरे समाज ने मुझे बागपत में बुलाया है. सभी लोग इसमें एकत्रित हुए हैं और इनका कहना है कि हम लोग यहां से चुनाव जीतना चाहते हैं. उसी के लिए मैं इनका और सर्व समाज का धन्यवाद करता हूं और चुनाव अच्छा निकालेंगे. जहां तक दूसरे व्यक्ति की बात करते हैं तो इसमें मैं दूसरे व्यक्ति काे कैसे मना कर सकता हूं. सभी आजाद हैं और टिकट मांगने का सबका अधिकार है. तीन अप्रैल को नामांकन करेंगे. चुनाव महंगाई, भाईचारा, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे को लेकर होगा.'

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari News: 'समय आएगा तो आप...', मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक होते ही फूट-फूट कर रोने लगा भाई अफजाल अंसारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget