एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: लखनऊ से BSP प्रत्याशी सरवर मलिक ने भरा पर्चा, कहा- 'लड़ाई सीधे राजनाथ सिंह से है'

UP Lok Sabha Chunav 2024: लखनऊ से बसपा प्रत्याशी सरवर मलिक ने नामांकन दाखिल करने के बाद सपा-कांग्रेस अलाएंस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उनके खड़े किए गए प्रत्याशी पूरी तरह से डमी कैंडिडेट हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: बहुजन समाज पार्टी की तरफ से लखनऊ लोकसभा के प्रत्याशी सरवर मलिक ने आज यानी मंगलवार (30 अप्रैल) को कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया. सरवर मलिक ने अपने नामांकन में किसी भी तरीके का शोर शराबा नहीं किया और बसपा की तरफ से किसी भी तरीके का कोई जुलूस नहीं निकाला गया.

सरवर मलिक सीधे अपने सहयोगियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां नामांकन किया. उनकी तरफ से उनके समर्थकों को कलेक्ट्रेट स्थित स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास एकत्रित होने के लिए कहा गया था, जहां से कार्यकर्ता उनके साथ कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंचे.

''सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी डमी कैंडिडेट''

सरवर मलिक ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी के प्रत्याशी और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से है. उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस की तरफ से खड़े किए गए उम्मीदवार पूरी तरीके से डमी कैंडिडेट हैं. आपको बता दें कि 2022 में विधानसभा के चुनाव में सरवर मलिक ने लखनऊ से बसपा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उस दौरान वह हार गए थे. सरवर मलिक ने इस बार लखनऊ लोकसभा सीट से अपनी जीत का दावा किया.

लखनऊ सीट पर 1996 से रहा बीजेपी का कब्जा

लखनऊ लोकसभा की सीट 1996 से अब तक हुए चुनाव में बीजेपी के खाते में गई है. 1996 में इस सीट से अटल बिहारी वाजपेई ने जीत दर्ज की थी, उसके बाद 1998 में हुए चुनाव में अटल बिहारी वाजपेई ने यहां से मुजफ्फर अली को हराया था. 1999 में उन्होंने कांग्रेस के डॉक्टर कर्ण सिंह को हराया. 2004 में अटल बिहारी वाजपेई फिर से यहां से सांसद चुने गए. 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लाल जी टंडन ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. उसके बाद 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजनाथ सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ. लखनऊ सीट यूपी की हॉट सीटों में से एक है. बीजेपी ने यहां से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उतारा है. उन्होंने कल यानी रविवार (29 अप्रैल) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. सपा ने विधायक और पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा को दिया है. लखनऊ सीट पर पांचवें चरण में सात मई को मतदान होगा. 

ये भी पढ़ें: वीरेंद्र सिंह मस्त को रास नहीं आया BJP का फैसला? लिख दी जेपी नड्डा को चिट्ठी! अब सामने आया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget