एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव का MY फॉर्मूला रहा हिट, 100 पर्सेंट रहा स्ट्राइक रेट

UP Lok Sabha Result 2024: समाजवादी पार्टी ने इस बार पांच यादव और चार मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया था, सपा को इनमें से किसी ने निराश नहीं किया, सभी का स्ट्राइक रेट 100 फीसद रहा.

UP Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. यूपी में समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इस चुनाव में सपा का MY (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूला हिट रहा है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस चुनाव में सिर्फ चार मुस्लिम और पांच यादव को टिकट दिया था और सभी ने जीत दर्ज की है. सपा के MY का इस चुनाव में 100 पर्सेंट स्ट्राइक रेट रहा है. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार यूपी में पांच यादवों को टिकट दिया था. ये सभी यादव परिवार से ही ताल्लुक रखते हैं. इनमें अखिलेश यादव खुद कन्नौज सीट से मैदान में थे, तो वहीं उनकी पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से, चचेरे भाई अक्षय यादव फिरोजाबाद से, बदायूं से आदित्य यादव और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव चुनाव में थे. इनमें से किसी ने निराश नहीं किया. उन्होंने सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है. 

परिवार के पांच सदस्यों के अलावा अखिलेश यादव ने किसी अन्य यादव को टिकट नहीं दिया था. वहीं मुस्लिमों उम्मीदवारों को टिकट देने में भी अखिलेश यादव ने काफी सावधानी बरती, सपा ने चार सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उम्मीदवारों को टिकट दिया. इनमें संभल लोकसभा सीट से जियाउरहमान बर्क, रामपुर मुहिबुल्लाह, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और कैराना सीट से इकरा हसन को टिकट दिया था. यादव प्रत्याशियों की तरह सपा को चारों मुस्लिम उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है. 

इस तरह लोकसभा चुनाव में सपा के एमवाई फॉर्मूले ने जीत का 100 स्ट्राइक रेट दिया. यही नहीं अखिलेश यादव ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में सभी जातियों का खासा ध्यान रखा था. अखिलेश यादव गैर यादव ओबीसी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा और इसका फायदा भी उन्हें देखने को मिला है. सपा ने न सिर्फ यूपी में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की बल्कि वो देश की सबसे ज़्यादा सांसदों वाली तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. इस लिहाज स पहले नंबर पर बीजेपी और दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है. 

Lok Sabha Election Result 2024: राहुल गांधी ने इन्हें दिया रायबरेली में जीत का श्रेय, जमकर की तारीफ, कहा- 'खूब काम किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget