एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: यूपी में किस जिले में कब होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Dates: देश में लोकसभा चुनाव का एलान हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अगले आम चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है.

UP Lok Sabha Election 2024 Dates: भारत निर्वाचन आयोग की नई दिल्ली में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस हुई. इस दौरान आयोग ने 18वें लोकसभा चुनाव का एलान कर दिया है. चुनाव का ऐलान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने किया. इस लोकसभा चुनाव के साथ ही आयोग ने कई राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया है. इस दौरान नए चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार भी मौजूद रहे.

7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहले चरण की शुरूआत 23 मार्च से होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठवें चरण के लिए 25 मई और अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी.

पहले चरण में कहां इन सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में राज्य में 8 सीट, दूसरे चरण में 8 सीट, तीसरे चरण में 10 सीट, चौथे चरण में 13 सीट, पांचवें चरण 14 सीट, छठे चरण 14 सीट और सातवें चरण 13 सीटों पर चुनाव होगा. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में पहले चरण के दौरान वोटिंग होगी. यहां 20 मार्च से 27 मार्च तक नामांकन होगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.

दूसरे और तीसरे चरण में इन सीटों पर वोटिंग
दूसरे चरण के अंतर्गत अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ में चुनाव होगा. जहां 28 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक नामांकन होगा और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर खीरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनल और बरेली में चुनाव होगा. यहां 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांक होगा और सात मई को वोटिंग होगी.

चौथे और पांचवे चरण में इन सीटों पर वोटिंग
चौथे चरण के दौरान यूपी के शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में चुनाव होगा, जहां 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन होगा और फिर 13 मई को वोट डाले जाएंगे. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में चुनाव होगा. जहां 26 अप्रैल से लेकर तीन मई तक नामांकन होगा और 20 मई को वोटिंग होगी.

UP Bypolls 2024 Date: यूपी में विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानिए कब होगी वोटिंग

छठवें और सातवें चरण में इन सीटों पर वोटिंग
राज्य में छठवें चरण के दौरान सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में चुनाव होगा. यहां 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन होगा और 25 मई को वोटिंग होगी. जबकि सातवें चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट पर चुनाव होगा. जहां सात मई से 14 मई तक नामांकन होगा और एक जून को वोटिंग होगी.

जानें कितने होंगे वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 96.8 करोड़ वोटर्स हैं, इसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर्स हैं. उन्होंने कहा कि देश में अभी करीब 12 राज्य ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स के मुकाबले ज्यादा है. इस चुनाव में 55 लाख ईवीएम का उपयोग होगा और चुनाव कराने के लिए 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है. जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा के साथ रेप, 2 लड़कियों ने वीडियो बनाकर की वायरल; 4 पर केस दर्ज
मुरादाबाद में नाबालिग छात्रा के साथ रेप, 2 लड़कियों ने वीडियो बनाकर की वायरल; 4 पर केस दर्ज
अलीगढ़ में महिला को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
अलीगढ़ में महिला को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget