एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2023: यूपी विधान परिषद उपचुनाव के लिए 29 मई को वोटिंग, यहां जानें चुनाव की पूरी प्रक्रिया

UP Legislative Council By-Election: यूपी विधान परिषद की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है और उपचुनाव के लिए वोटिंग 29 मई को होनी है. सुबह 9:00 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे.

UP Legislative Council By-Election Process: यूपी विधान परिषद की 2 रिक्त सीटों पर 29 मई को वोटिंग होगी यह चुनाव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के मैदान में आ जाने से दिलचस्प हो गया है. हालांकि समाजवादी पार्टी के पास बहुमत नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी दोनों ही सीटों पर सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. 29 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दोनों खाली सीटों के लिए अलग-अलग वोटिंग होगी. आपको बताते हैं कि आखिर विधान परिषद के चुनाव में वोटिंग की क्या प्रक्रिया है.

यूपी विधान परिषद की 2 सीटों पर उपचुनाव होना है और उपचुनाव के लिए वोटिंग 29 मई को होनी है. सुबह 9:00 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे ये चुनाव अन्य चुनाव से अलग होता है. विधान परिषद के इस चुनाव में विधायक वोट देते हैं. दरअसल दोनों ही सीटों के लिए अलग-अलग वोटिंग हो रही है, सभी 403 विधायक दो बार वोट डालेंगे. इस चुनाव के लिए मतदान केंद्र विधानसभा के तिलक हॉल को बनाया गया है. तिलक हाल में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां हर एक मतदान केंद्र में 3- 3 पोलिंग बूथ बनाए गए यानी एक बार में एक मतदान केंद्र तीन विधायक एक साथ जा सकते हैं. इस चुनाव में वोटिंग बैलेट पेपर से होती है और विधायक जिसे चुनना है, बैलेट पेपर पर उसके नाम के आगे 1 लिखते हैं, अगर कोई नाम के आगे टिक करेगा तो वह वोट इनवेलिड हो जाएगा.

इसी तरह अगर कोई बैलट पेपर पर अपना सिग्नेचर करेगा या कोई निशान लगाएगा तो भी वह वोट इनवेलिड हो जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस चुनाव के लिए जो पेन होता है वह खास तौर से राज्य निर्वाचन निर्वाचन आयोग की तरफ से दिया जाता है. इसमें वॉयलेट कलर की इंक होती है और इसी पेन का इस्तेमाल विधायक वोट देने के लिए करते हैं, अगर कोई दूसरी पेन का इस्तेमाल करेगा तो उसका वोट अवैध हो जाएगा. वहीं यह चुनाव इसलिए और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चुनाव में गुप्त मतदान होता है यानी विधायकों को राज्यसभा के चुनाव की तरह इसमें अपना वोट दिखाना नहीं है बल्कि गुप्त वोट करना है.

इस चुनाव में एक सीट पर जीत के लिए उम्मीदवार को 202 वोट चाहिए और अगर बीजेपी की बात करें तो  उसके अपने 255 सहयोगी दल अपना दल के 13 और निषाद पार्टी के 6 विधायक कुल वोटों की संख्या 274 हो जाती है, यानी बीजेपी को कम से कम 274 वोट तो एक सीट पर मिलेंगे और अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो उसके 109 और उसके सहयोगी अपना दल के 9 वोट कुल 118 वोट तो उसे मिलने ही चाहिए. लेकिन बीजेपी साफ तौर पर कह रही है की समाजवादी पार्टी ने कहीं न कहीं जो परंपरा है उसे तोड़ा है क्योंकि विधान परिषद के उपचुनाव में विपक्षी दल अपना उम्मीदवार नहीं उतारते आए हैं और यही परंपरा रही है.

रालोद ने भी दी प्रतिक्रिया

इस बार सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जाहिर है बीजेपी यह तो कह रही है कि उसे अपने सारे वोट मिलेंगे लेकिन दूसरे दलों के वोट उसे नहीं चाहिए. इस बात से वह मना नहीं कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता कह रहे हैं कि दरअसल विपक्ष का काम सत्ता का विरोध करना है और इसीलिए इस चुनाव में सपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जीत हार अलग विषय है, वहीं समाजवादी पार्टी के सहयोगी आरएलडी का भी साफ तौर पर कहना है कि जब बहुमत नहीं है तो उम्मीदवार क्यों उतारे गए ये उनकी समझ से परे है.

लोकसभा चुनाव का भी निकलेगा गणित

बता दें कि 29 मई को ही शाम 5:00 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी और ऐसे में अगर बीजेपी को 274 से ज्यादा वोट मिलते हैं तो यह माना जाएगा कि लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के जो विधायक साथ आने को आतुर हैं. उन्होंने बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की है, और अगर समाजवादी पार्टी को 118 से कम वोट मिलते हैं तो फिर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा और उसके गठबंधन को लेकर भी सवाल जरूर खड़े होंगे. ऐसे में अब बीजेपी जहां इस चुनाव में अपने वोट को बढ़ाने में जुटी है तो समाजवादी पार्टी भी बार-बार कह रही है कि अंतरात्मा की आवाज पर दूसरे दलों के लोग भी उनके उम्मीदवारों को वोट देंगे.

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत की प्रतिक्रिया, राष्ट्रपति के लिए की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget