एक्सप्लोरर

Kaushambi News: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर जाकर खा लिया जहर, अब मां ने लगाया गंभीर आरोप

यूपी के कौशांबी में प्रेमी के शादी से मना करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. युवती की हालत गंभीर है.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले गए. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी गर्भवती हो गई थी. उसने आरोपी युवक के घर जाकर शादी की बात कही थी, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था. जिसके बाद प्रेमी ने उसे जहर खिलाकर मारने की कोशिश की है. फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्तेदारी के एक युवक के साथ प्रेम संबंध हो गया था. युवक सैनी कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर गांव का रहने वाला है. वो युवती से मिला करता था. इतना ही नहीं उसके घर पर भी जाया करता था. आरोप है कि उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाया. युवती 3 माह की गर्भवती हो गई तो उसने प्रेमी को जानकारी दी.

प्रेमी के घर पहुंच गई युवती
आरोप है कि युवक उससे शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ. इस पर युवती गुरुवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी का दबाव बनाने लगी, लेकिन वह किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं था. ऐसे में युवती ने प्रेमी के घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. हालत गंभीर होने पर प्रेमी के परिजन उसे इलाज के लिए मंझनपुर के जिला अस्पताल ले गए.

गंभीर है युवती की हालत
मामले की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंच गए. जहां पर युवती की मां ने युवक पर ही बेटी को जहर खिलाने का आरोप लगाया. चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे प्रयागराज के अस्पताल रेफर कर दिया. जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

पुलिस बोली- मुकदमा दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह बात संज्ञान में आई है, लेकिन युवती के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. ग्रामीणों के माध्यम से जानकारी मिली है. युवती अस्पताल में भर्ती है. वहां पर इंस्पेक्टर को भेजा गया है और पूछताछ की जा रही है. तहरीर प्राप्त करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

मैनपुरी में दिलचस्प हुई सियासत, अखिलेश यादव के बड़े विरोधी का पर्चा खारिज, क्या डिंपल की राह होगी आसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget