एक्सप्लोरर

UP: दिल्ली में अपनी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद क्या है योगी सरकार का प्लान? मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया

UP News: दिल्ली के बाटला हाउस और आस-पास के इलाकों में अवैध अतिक्रमण को लेकर यूपी के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बयान आया है. उन्होंने कहा कि इस जमीन के लिए बजट आवंटित कर विकास किया जाएगा.

UP Latest News: दिल्ली में बाटला हाउस समेत कई जगहों पर यूपी सिंचाई विभाग की जमीनों हुए अवैध अतिक्रमण को लेकर सख्य रवैया अपनाते हुए प्रशासन ने इन्हें हटाने का नोटिस दिया है. इसके बाद इन घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा सकती है. इस नोटिस को लेकर यूपी सरकार में सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने साफ कहा कि इन इलाकों में हमारी कई हेक्टेयर जमीन है, जिसे खाली कराया जाएगा, जिसके बाद यहां बजट आवंटित कर विकास कराने की योजना है. 

सिंचाई मंत्री ने कहा, "जब 2017 में हमारी सरकार बनी तो हमने देखा कि दिल्ली के बटला हाउस, ओखला, जामिया, जसोला और मदनपुर खादर जैसे क्षेत्रों में हमारी काफी भूमि थी. हमने अपनी जमीन खाली कराने का काम शूरू किया. हमने कई हेक्टेयर जमीन खाली भी करवाई. वहीं दिल्ली सरकार के साथ समझौता कर काफी भूमि को वेटलैंड और पक्षी विहार के लिए पार्क बनाने के लिए खाली कराया गया है." 

97 हेक्टेयर भूमि खाली कराई गई- स्वतंत्र देव सिंह

मंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री आवास पर प्रमुख सचिव के साथ बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि बजट आवंटित कर अच्छा विकास किया जाएगा. लगभग 97 हेक्टेयर भूमि खाली करा दी गई है और बटला हाउस में भी नोटिस जारी कर दिया गया है. इस मामले को लेकर कुछ लोग कोर्ट गए हैं और ये मामला फिलहाल कोर्ट में है. अब इस मामले की सुनवाई 4 अगस्त को होगी. 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोर्ट ने हमसे और उन लोगों से प्रॉपर्टी के दस्तावेज मांगे हैं, ताकि यह सिद्ध हो सके कि जमीन किसकी है और कब्जा कैसे हुआ? कोर्ट के निर्णय के बाद ही अंतिम फैसला होगा. सरकार से भी इस मामले में पक्ष मांगा गया है.

मंत्री ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि राज्य में वोट बैंक की राजनीति के कारण कई सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ है. सिंचाई विभाग और अन्य सरकारी विभागों की जमीनों, तालाबों और पोखरों पर कब्जे हो गए हैं, पर अब हम अपनी प्रॉपर्टी की देख-रेख शुरू कर रहे हैं. विभाग ने सभी प्रॉपर्टी को चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब सभी सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है. 

'अब अधिकारी बनाम अधिकारी...', IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget