एक्सप्लोरर

UP Election: ओपिनियन पोल में इस पार्टी की बन रही सरकार, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार किस दल को नफा-नुकसान जानिए समीकरण

UP Election: यूपी में 10 फरवरी से विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले ओपिनियन पोल में ये जाना गया कि यूपी में इस बार किसकी सरकार बन सकती है और सीएम के तौर पर लोग किसे पसंद कर रहे हैं.

UP Election: यूपी में चुनावी बिगुल के बाद तमाम पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है. इस बीच यूपी में किसकी सरकार बनेगी ये चुनाव के बाद ही साफ हो पाएगा. वैसे तो यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं जिसका नतीजा 10 मार्च को ही आएगा. चुनाव के नतीजों से पहले यूपी में किसकी सरकार बनेगी और कौन सीएम बनेगा इसको जानने के लिए ज़ी ने सर्वे किया है. ज़ी के ताजा सर्वे में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और किसे कितना फायदा और नुकसान होगा इसका जिक्र किया गया है. सर्वे में सीएम पद को लेकर भी एक सर्वे किया गया है. इस सर्वे में ये पता लगाया गया है कि किस सीएम के चेहरे को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

ओपिनियन पोल में क्या है

ओपिनियन पोल में बीजेपी ने बढ़त लेकर टॉप पर अपनी जगह बनाई है. वहीं समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर है. ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को 245-267 सीट मिल सकती है, वहीं समाजवादी पार्टी को 125-148 सीट मिल सकती हैं, बीएसपी को 5-9 सीट मिल सकती हैं, कांग्रेस को इस ओपिनियन पोल के अनुसार 3-7 सीट मिल सकती हैं. वहीं अन्य सीटों की बात करें तो अन्य के खाते में 2-6 सीट आ सकती हैं.

2017 में किसे कितनी सीटें मिली थी

पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2017 में बीजेपी की सरकार बनी थी और वर्तमान में योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सीएम हैं. 2017 में बीजेपी को 312 सीटें मिली थी, सपा को 47 सीटें मिली थी, कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं, बीएसपी को 19 सीटें मिली थी और अन्य को 18 सीटें मिली थीं. 

किसे कितना फायदा और नुकसान होगा

इस ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को 45-67 सीटों का नुकसान हो सकता है, कांग्रेस को 4, बीएसपी को 10-14 और अन्य को 12-16 सीटों का नुकसान हो सकता है, जबकि समाजवादी पार्टी को 78-101 सीटों का फायदा मिलता हुआ दिख रहा है.

CM पर क्या है लोगों की पसंद

ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में सीएम पद पर सबसे पसंदीदा चेहरा सीएम योगी आदित्यनाथ का है. यूपी के 47 फीसदी लोग सीएम के तौर पर योगी आदित्यनाथ को पसंद कर रहे हैं. वहीं दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव हैं. 35 फीसदी लोग अखिलेश यादव को पसंद कर रहे हैं. 9 फीसदी लोग ऐसे हैं जो सीएम के तौर पर मायावती को पसंद कर रहे हैं. जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा को 5 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं. वहीं 4 फीसदी ऐसे लोग भी हैं जो अन्य को सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

समाजवादी पार्टी के नेता Azam Khan की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, चुनाव प्रचार के लिए मांगी अंतरिम जमानत

ABP Opinion Poll: यूपी के चुनावी सर्वे में इस बड़ी पार्टी को लगा झटका, जानिए किसे मिल सकती है सत्ता, जनता ने कर दिया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget