एक्सप्लोरर

UP News: गोंडा में कॉन्स्टेबल मोहम्मद जफर पेड़ के नीचे लगाते हैं पाठशाला, बच्चों को देते हैं फ्री शिक्षा

Gonda News: मोहम्मद जफर का कहना है कि अपनी ड्यूटी को खत्म करने के बाद वह घूमने टहलने के बजाय रोजाना गरीब बच्चों को पढ़ातें हैं. यह उनका शौक है. उनका सिविल सर्विसेज में जाने का सपना था.

Gonda News: यूपी के गोंडा से एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है. यहां पर पुलिस विभाग में तैनात कॉन्स्टेबल मोहम्मद जफर पेड़ के नीचे अपनी पाठशाला लगाकर गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं. उनका मानना है कि ज्ञान बांटने से बढ़ता है और अगर उनके प्रयास से किसी का कुछ भला हो सकता है, तो बहुत अच्छा है. उनका सिविल सर्विसेज में जाने का सपना था, लेकिन किसी वजह से उनका सपना पूरा नहीं हो पाया. 

कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के चचरी पुलिस चौकी में तैनात मोहम्मद जफर पुलिस चौकी के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे हर रोज ड्यूटी करने के बाद 4 से 5 तक गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं. जिसमें कक्षा 1 से लेकर 10 तक के बच्चे शामिल हैं. गर्मी के मौसम में बच्चों की संख्या होती थी, लेकिन ठंड के चलते लगभग 50 की संख्या में बच्चे आते हैं. मोहम्मद जफर सभी विषयों पर बच्चों को पढ़ाते हैं. ये वो इलाका है जहां से एलिमेंट तटबंध लगभग 10 किलोमीटर दूर है. भारी बारिश और तटबंध के कटने पर यहां बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं.

पेड़ के नीचे लगती है पाठशाला

पुलिस की सर्विस तो हमेशा 24 घंटे की होती है, लेकिन मोहम्मद जफर को अपनी पुलिस ड्यूटी के बाद जो समय मिलता है उसमें चार से पांच एक घंटा गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं. उसके बाद पैदल वह अपनी ड्यूटी के लिए जाते हैं. दोपहर में वो बैंक ड्यूटी भी करते हैं. गोंडा जिले के अंतिम छोर की सुदूर चचरी पुलिस चौकी के बगल में रोजाना पुलिस सर की पाठशाला पेड़ के नीचे लगती है. जहां एक घंटे बच्चे मैथ्स साईन्स समेत अन्य सब्जेक्ट की पढ़ाई करते हैं. इस पाठशाला में कक्षा एक से 10 तक के बच्चे ट्यूशन लेते हैं.

ट्यूशन लेने आए बच्चों ने कहा-  पुलिस सर हमको फ्री पढ़ाते हैं

वहीं पुलिस कॉन्स्टेबल मोहम्मद जफर की पाठशाला में ट्यूशन लेने आए बच्चों का कहना है कि पुलिस सर हमको निशुल्क हर सब्जेक्ट पढ़ाते हैं. वो बहुत अच्छा पढ़ाते हैं और कोई पैसा नहीं लेते. हम लोग खुश हैं. वहीं बच्चों के परिजनों ने कहा कि यहां पर चौकी के पास पुलिस सर बच्चों को निशुल्क पढ़ाते हैं. जिससे हम लोगों को बच्चों को ट्यूशन नहीं भेजना पड़ता है.

वहीं मोहम्मद जफर का कहना है कि अपनी ड्यूटी को खत्म करने के बाद वो घूमने टहलने के बजाय रोजाना गरीब बच्चों को पढ़ातें हैं. यह उनका शौक है. विज्ञान से स्नातक मोहम्मद जफर का सिविल सर्विसेज में जाने का सपना था जो नही पूरा हुआ, तो अब वो चाहते हैं कि उनके पढ़ाए इन बच्चों में कोई भी अगर कामयाब हो गया तो जफर की ख्वाहिश पूरी हो जाएगी. वो रोजाना बेहद लगन से बच्चों को पढ़ाते हैं और बच्चे भी तल्लीनता से पढ़ाई करते हैं.

पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद जफर ने क्या कहा

मोहम्मद जफर ने कहा, "मैं जनपद महाराजगंज का रहने वाला हूं. मेरी 3 साल पहले पुलिस में पोस्टिंग हुई थी. उसके बाद मेरी कर्नलगंज में तैनाती की गई है. मैं चचेरी पुलिस चौकी में एक साल से तैनात हूं. मुझे यहां पर अपनी पुलिस ड्यूटी करने के बाद जो समय मिलता है उसमे आसपास के ग्रामीणों के बच्चों को शिक्षा देता हूं. उन्होंने कहा क्योंकि यहां के ग्रामीण गरीब हैं. उनकी मजदूरी केवल 200 रुपये है. वो कैसे अपने घर का भरण पोषण करेंगे और कैसे बच्चों को पढ़ाएंगे. इसीलिए मैं बच्चों को शिक्षा देता हूं. मेरी इच्छा थी कि सिविल सर्विस में जाऊं, लेकिन कुछ आर्थिक परिस्थितियां नहीं सही थी. जिसके चलते मेरी नौकरी पुलिस विभाग में लग गई. वैसे तो पुलिस की ड्यूटी 24 घंटे की होती है और बहुत काम होता है लेकिन एक घंटा पढ़ाने से मन शांत रहता है. मुझे पढ़ाना अच्छा लगता है."

Pathan Controversy: शाहरुख का पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने छीना, पुलिस के तेवर देख खिसके बजरंग दल के कार्यकर्ता

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget