एक्सप्लोरर

यूपी में भ्रष्टाचारियों पर CM योगी का चला हंटर, वसूली के आरोपों के बीच IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

IAS Abhishek Prakash Suspend: इन्वेस्टर की शिकायत के बाद इस मामले की जांच सीएम योगी ने कराई थी. इस जांच में  आईएएस ऑफिसर अभिषेक प्रकाश पर आरोप सही पाए गए, इसलिए उनका निलंबन किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हंटर चला है. यूपी के 2006 कैडर के आईएएस ऑफिसर और इन्वेस्ट यूपी के सीईओ रहे अभिषेक प्रकाश पर आज निलंबन की कार्रवाई हुई है. पिछले दिनों सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए एक उद्यमी ने इन्वेस्ट किया था.

इस आवेदन के बाद काम को कराने के लिए निकांत जैन नाम के वसूलीबाज ने इन्वेस्टर से कमीशन मांगा था. इस कमीशन की मांग पर इन्वेस्टर ने शिकायत की थी. इन्वेस्टर की शिकायत के बाद इस मामले की जांच सीएम योगी ने कराई थी. इस जांच में आईएएस ऑफिसर अभिषेक प्रकाश पर आरोप सही पाए गए, इसलिए उनका निलंबन किया है.

वहीं जो वसूलीबाज ने कमीशन मांगा था उसको गिरफ्तार किया गया है. काम कराने के लिए वसूलीबाज निकांत जैन कमीशन ने मांगा था. वहीं इन्वेस्टर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है.

इसलिए सस्पेंड हुए अभिषेक प्रकाश

यूपी इन्वेस्ट के सीईओ रहते हुए अभिषेक प्रकाश के पास जिम्मेदारी थी कि उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी फर्म को समीक्षा के बाद लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होता है. SAEL सोलर P6 प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से विश्वजीत दत्ता ने आज ही यानी 20 मार्च को शिकायत की कि वह उत्तर प्रदेश में सोलर सेल, सोलर पैनल व सोलर प्लांट के पुर्जे बनाने की फैक्ट्री लगाना चाहते हैं लेकिन 5% कमिशन नहीं देने के कारण कमेटी की संस्तुति के बावजूद पत्रावली में प्रकरण टाल दिया जाता है.

इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यूपी इन्वेस्ट के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने उनसे मिस्टर जैन से मिलने को कहा और साफ कहा कि जैन साहब चाहेंगे तो संस्तुति होगी. शिकायतकर्ता निकांत जैन से मिला तो जैन ने 5% कमिशन की डिमांड रखी. कंपनी ने कमीशन नहीं दिया तो 12 मार्च 2025 को हुई बैठक में मूल्यांकन समिति ने कंपनी को लेटर ऑफ कम्फर्ट की संस्तुति भी कर दी लेकिन अभिषेक प्रकाश ने इसे को पुनर्मूल्यांकन करने के लिए कह दिया.

मुख्यमंत्री ने पूरी पत्रावली मंगाई

यह मामला मुख्यमंत्री के सामने गया, मुख्यमंत्री ने पूरी पत्रावली मंगाई. जांच की गई पत्रावली पर की गई तारीखवार टिप्पणी और अफसरों से पूछताछ के बाद गोमती नगर थाने में निकांत जैन पर विश्वजीत दत्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करवाई गई. निकांत जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मुख्यमंत्री ने आईएएस अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड करते हुए कड़ी विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए.

मेरठ सौरभ हत्याकांड: कातिल मुस्कान का नया वीडियो आया सामने, इस शख्स के साथ पार्टी में जमकर कर रही हैं डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget