एक्सप्लोरर

यूपी में बारिश ने ढाया कहर, कहीं मकान गिरा तो कहीं घरों में घुसा पानी, जानें IMD का नया अपडेट

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण बारिश का कहर जारी है, इसी बीच मुजफ्फरनगर जिले के जटवाड़ा गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद कई जिलों में लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त है. यूपी जिन जिलों में बारिश हो रही हैं वहां पर लोगों को कई तरह की परेशानी हो रही है. मूसलाधार बारिश के बाद कहीं मकान गिरा है तो कहीं घरों में पानी घुस गया है. आगरा में बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण बारिश की वजह से आगरा के पिनाहट कस्बे में चंबल नदी उफान पर है. 

वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को एक जर्जर मकान गिर जाने से 52 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी और उसकी दो बेटियां घायल हो गयीं. पुलिस ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के जटवाड़ा गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

यूपी में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई. राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि जालौन और बांदा में दो-दो लोगों एवं एटा में एक व्यक्ति ने जान गंवाई है.

इधर पिछले दो दिनों से भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने भी नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटों में यूपी में जमकर बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ ही यूपी के जिलों में रेड और ऑरेज अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा और हाथरस समेत कई जिलों में बारिश भारी बारिश की संभावना है. जिसमें आगरा और मथुरा को रेड अलर्ट में रखा गया है.

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी, सड़कें बंद और जन जीवन अस्त-व्यस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget