एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में भारी बारिश का कहर, बदायूं-रायबरेली और एटा में आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत

UP News: गुरुवार को बदायूं, रायबरेली और एटा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक ग्यारह साल की छात्रा भी शामिल है.

UP Heavy Rain: उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में मानसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश हो रही हैं. मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं गुरुवार को बदायूं, रायबरेली और एटा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक ग्यारह साल की छात्रा भी शामिल है जो स्कूल से लौट रही थी, तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई.  

बदायूं की दातागंज तहसील के उसहैत कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से बाजार से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दो किसानों और स्कूल से लौट रही एक छात्रा की मौत हो गई. दातागंज क्षेत्र के उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसहैत थाना क्षेत्र गांव मुगरिया नगला निवासी किसान राजीव उर्फ बबलू (30) और इसी गांव के वरजीत यादव (32) उसहैत बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे. रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गयी. 

स्कूल से लौट रही छात्रा पर गिरी बिजली

उपजिलाधिकारी ने बताया कि उसहैत थानाक्षेत्र में ही आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा अंशिका (11) की भी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शासन की ओर से पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत प्रत्येक मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ रायबरेली के डीह थानाक्षेत्र के गोयरा मजरे घीसी गढ गांव में भी 14 साल के मोहित पाल की बिजली गिरने से मौत हो गई जब वो पास के खेतों में जानवर चरा रहा था. इसी दौरान बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मोहित उसकी चपेट में आ गया. थानाध्यक्ष जीतेंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद 

सलोन उपजिलाधिकारी विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही. अधिकारियों के अनुसार रायबरेली के ही मिल एरिया थानाक्षेत्र के कसेहटी निवासी जमुना प्रसाद (38) छेदी का पुरवा में खेत में काम कर रहा था, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि भदोखर थानाक्षेत्र के सराय दामों की महिला रमाकांती (38) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि जगदीशपुर गांव के अंकित कुमार (18), शिवकुमारी (52), कृष्णा (60) मवेशी चराते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए. उन्होंने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एटा में जैथरा थानाक्षेत्र के खंजरपुर गांव में भारी बारिश के दौरान खेत से मवेशियों के लिए चारा लेने गए धर्मेंद्र (32) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'मुसलमान नहीं मानेंगे यूसीसी, हमारे लिए कुरान सर्वोपरि है..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
PPP मॉडल पर बनेंगे UP के 18 आधुनिक बस स्टेशन, मिलेगी नई रफ्तार
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget