एक्सप्लोरर

CoronaVirus: यूपी के स्वास्थ्य मंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, कनिका के साथ पार्टी में थे शामिल

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह एक पार्टी के दौरान कनिका कपूर के संपर्क में आये थे। शुक्रवार को जब कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई तो लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मच गया।

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा। कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आये उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। इतना ही नहीं जय प्रताप के परिवार के अन्य लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आने से बड़ी राहत मिली है। KGMU में विभिन्न जिलों से आये कुल 45 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इनमे 28 सैंपल उन लोगों के हैं जो बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के संपर्क में आये थे। KGMU के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया की स्वास्थ्य मंत्री समेत कुल 45 सैंपल की टेस्टिंग रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए थे स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह एक पार्टी के दौरान कनिका कपूर के संपर्क में आये थे। शुक्रवार को जब कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई तो लखनऊ से दिल्ली तक हड़कंप मच गया। क्योंकि कनिका कपूर लंदन से आने के बाद पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में नेता, मंत्री समेत तमाम हस्तियां पहुंची थीं।

14 दिन अपने आवास पर ही रहेंगे स्वास्थ्य मंत्री रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने एबीपी से फोन पर बात की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि परिवार में उनके अलावा उनकी मां, पत्नी, बेटे समेत पांच लोग का सैंपल लिया गया था। सभी के सैंपल नेगेटिव आये हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट नेगेटिव है, लेकिन उन्हें 14 दिन अलग रहने की सलाह दी गयी है। इसलिए फिलहाल 14 दिन आवास पर ही रहेंगे।

अपार्टमेंट और होटल को किया गया सेनेटाइज शनिवार को शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट और होटल ताज में सेनेटाइजेशन कराया गया। कनिका कपूर लखनऊ आने के बाद तीन दिन होटल ताज में थीं। इसी वजह से जिला अधिकारी ने कल ही होटल ताज को अगले आदेशों तक बंद भी कर दिया है। होटल ताज से कनिका कपूर शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में फ्लैट पर रुकी थीं। खुद डीएम अभिषेक प्रकाश ने होटल और अपार्टमेंट सोसाइटी जाकर सेनेटाइजेशन का जायजा लिया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
रीना दत्ता, किरण राव या गौरी स्प्रैट, तीनों में से कौन है सबसे अमीर? आमिर खान की एक्स वाइफ और पत्नी की नेटवर्थ जानें
रीना दत्ता, किरण राव या गौरी स्प्रैट, तीनों में से कौन है सबसे अमीर? आमिर खान की एक्स वाइफ और पत्नी की नेटवर्थ जानें
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget