एक्सप्लोरर

UP News: यूपी सरकार का आदेश, 3 से ज्यादा बच्चे हैं तो सत्यापन के बाद ही मिलेगा स्कूल यूनिफॉर्म का पैसा

UP News: यूपी सरकार ने डीबीटी को लेकर आदेश जारी किया है, जिसके तहत जिनके 3 या ज्यादा बच्चे हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं तो उनका सत्यापन के बाद डीबीटी का लाभ मिलेगा.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों को मिलने वाली डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की धनराशि को लेकर नया फरमान जारी किया है. इसके मुताबिक प्रदेश में जिनके तीन से ज्यादा बच्चे हैं और वे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं तो उन्हें डीबीटी के तौर पर स्कूल की ड्रेस, स्वेटर और जूतों के लिए दिया जाने वाला पैसा सत्यापन के बाद ही दिया जाएगा. हिंदुस्तान अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इसके तहत पहले चरण में 7,15750 बैंक अंकाउंट की जांच की जाएगी, जिनके सत्यापन के बाद ही पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. इनमें से करीब 6.44 लाख वो अकाउंट हैं जिनके तीन या उनसे ज्यादा बच्चे हैं.   

स्कूली यूनिफॉर्म के लिए दिया जाता है पैसा

दरअसल  यूपी में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को सरकार की तरफ दो जोड़ी यूनिफॉर्म, एक स्वेटर, एक जोड़ी जूते, दो जोड़ी मोजे और एक स्कूल बैग के लिए धनराशि दी जाती है. 2020 से पहले ये पैसा स्कूल प्रबंध समिति के खाते में भेजा जाता था, जिससे संस्थाओं के जरिए बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद पिछले दो सालों से ये पैसा सीधी अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिए भेजा रहा है. 

Independence Day 2022: CM योगी बोले- हम सबका साथ, सबका विकास की भावना से आगे बढ़े, यहां पढ़ें- संबोधन की बड़ी बातें

7.15 लाख खातों का सत्यापन होगा
इस बार पहले चरण में 1,01,84014 बच्चों के खाते में डीबीटी की धनराशि के रूप में 1200 रुपये दिए गए हैं. लेकिन इनमें से 7.15 लाख खातों को संदिग्ध मानते हुए धनराशि नहीं दी गई है. इसमें 6.44 लाख ऐसे खाते हैं जो तीन या इससे ज्यादा बच्चों के ब्यौरे से लिंक हैं. जबकि 70820 अंकाउंट ऐसे हैं जिनमें एक से ज्यादा जगह नामांकन दिख रहा है. इसलिए पहले इन खातों का सत्यापन किया जाएगा. जिसके बाद ही डीबीटी का पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा.

वहीं दूसरी तरफ 12 लाख ऐसे खाते जो आधार नंबर से सीडेड नहीं हैं, जिसकी वजह से उनमें भी ये धनराशि नहीं दी गई है. इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने खातों की सीडिंग कराने की एडवाइजरी जारी की है. इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को बैंक जाना होगा.

ये भी पढ़ें- 

Independence Day 2022: आजादी की 75 साल पूरे होने पर जश्न, सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget