एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जे पर चला सरकारी बुलडोजर, शत्रु संपत्ति पर बना दी थी मार्केट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर आज प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. शत्रु संपत्ति पर बनाई गई दुकानों और मार्केट पर कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन ने पहले ही नोटिस चस्पा कर दिया था.

Greater Noida Bulldozer Action: ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है. बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने के बाद मार्केट बना दी गई थी. इसको लेकर पहले ही नोटिस जारी कर सभी दुकानों को खाली करा दिया गया और दुकानों को सीज कर दिया गया. आज से उस मार्केट को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई. मौके पर पहुंचकर जिला प्रशासन की टीम और पुलिस ने बुलडोजर चलाकर  आधी बनी हुई दुकानों को बुलडोजर से गिरा दिया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया.

जिला प्रशासन की तरफ से शाहबेरी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. दरअसल, शाहबेरी क्षेत्र में शत्रु संपत्ति पर कुछ लोगों ने कब्जा करने के बाद वहां पर पूरी मार्केट खड़ी कर दी थी. इस दौरान करीब 148 दुकानों को बनाया गया था, जिसमें से 48 दुकान अभी आधी बनी हुई है.

प्रशासन ने पहले ही कर दिया था नोटिस चस्पा

इस मामले में प्रशासन की तरफ से 98 दुकानों को नोटिस देकर पहले ही सील कर दिया गया था. प्रशासन ने नोटिस चस्पा करते हुए 28 तारीख को इन दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. उसी के तहत जिला प्रशासन का अमला शाहबेरी में पहुंचा, जहां पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे.

शत्रु संपत्ति पर बना दी गई 148 दुकानें

बुलडोजर चलाकर इस दौरान आधी बनी हुई दुकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि शत्रु संपत्ति पर कॉलोनाइजरों की तरफ से 148 दुकानों को बना दिया गया था. शासन के आदेश पर इन सभी दुकानों को तोड़ा जाना है और शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया जाना है. इस जमीन की कीमत करीब 26 करोड रुपए बताई जा रही है. प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई लगातार होगी. पहले आधी बनी हुई दुकानों को तोड़ा जाएगा और उसके बाद अन्य दुकानों पर यह कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें: यूपी में मुस्लिम और यादव अधिकारियों के तबादले के मामले पर EC से मिले रामगोपाल, कहा- अपने कुकर्मों की वजह से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
UP Election 2027: नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
नेहटौर में मुस्लिम-जाट-सैनी वोट निर्णायक? BJP-सपा में कांटे की रहेगी टक्कर
UP Election 2027: धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
धामपुर सीट पर मुस्लिम वोटर्स होंगे निर्णायक? सपा-BJP में रहेगा मुकाबला
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget