एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मालिक ने चौकीदार को नौकरी से निकाला, मालिक को किडनैप का बनाया प्लान

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में मालिक ने नौकरी से निकाला तो चौकीदार ने अपने ही मालिक को किडनैप करने का प्लान बना लिया. जिसमें उसके तीन दोस्त बी शामिल हैं.

गाजियाबाद में एक बड़े व्यापारी के किडनैपिंग की साजिश पुलिस ने समय रहते फेल कर दी. दरअसल इस बड़े व्यापारी के चौकीदार ने व्यापारी की मर्सिडीज कार से मौज मस्ती के लिए दिल्ली ले गया वहा हादसा होने के बाद फरार हो गया था. जिसमें मुकदमा दर्ज करके इसको जेल भेजा गया था. इसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी ने अपने मालिक की ही किडनैपिंग की साजिश रच डाली.

इसके लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कैब बुक की और फिर वह लूट ली. इस दौरान कैब चालक को नोएडा में चाकू मारा गया और मरा समझ कर गंग नहर में फेंक दिया. लेकिन नहर किनारे पड़े पुराने पेड़ पत्तो के कारण ड्राइवर डूबा नही. किडनैपिंग से और पहले पुलिस ने कि आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई है.

पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

गाजियाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. दरअसल गाजियाबाद पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हो गई. एक बदमाश अभय के साथ मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में अभय के पैर में गोली लगी है.

पुलिस ने अभय के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस और एक वैगनआर कार बरामद की है. साथ ही उसे वैगनआर कार को चला रहे ड्राइवर का आधार कार्ड खून से लगा सना रुमाल और चाकू बरामद किया है. अब इस मुठभेड़ के पीछे की हम पूरी कहानी आपको बताते हैं. 

पूरे मामले पर एक नजर

दरअसल अभय गाजियाबाद के बड़े व्यवसायी अनिल कुमार गर्ग के घर पर गार्ड की नौकरी करता था. उसके पास सभी कार की चाबियां रहती थी. ऐसे ही एक दिन वह रात को अपने मालिक की मर्सिडीज़ कार लेकर दिल्ली घूमने चला गया वहां अभय से कार हादसा हो गया. जिसके बाद वह फरार हो गया.

इसके बाद अभय फॉर्च्यूनर लेकर चला गया था. अनिल कुमार गर्ग ने अपने फॉर्च्यूनर कार को घर पर न मिलने पर कवि नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखी थी. पुलिस ने अभय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. जेल में अभय ने अनिल कुमार गर्ग के किडनैपिंग का प्लान बनाया. इसी में उसने अपने दो दोस्त आदित्य राणा और कुणाल पंवार को शामिल कर लिया.

तीनों आरोपी निकले डिलीवरी बॉय

मजे की बात है कि तीनों ही जेप्टो, बलिंकिट जैसी ऑनलाइन एप में डिलीवरी बॉय का काम करते थे. तीनों ने प्लानिंग करी कि पहले उन्हें एक कार चाहिए उसी के बाद वह अपने अपहरण के प्लान को आगे बढ़ा पाएंगे. इसी प्लानिंग के तहत तीनों ने 04 अगस्त को एक कैब बुक की. कैब के ड्राइवर जाकिर को चाकू मारा और उसे मरा समझ कर नहर में फेंक कर कार लेकर फरार हो गए. 

गनीमत यह रही के जाकिर चाकू के वार से मारा नहीं था और नहर में गिरने से पहले ही वहां पड़े झाड़ियां की वजह से बच गया. अब पुलिस ने इस प्लानिंग के मास्टरमाइंड अभय को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है वहीं उसके दोनों साथी अंकुर राणा और कुणाल को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
फतेहपुर: छात्रों के हंगामे के बाद एक्शन, स्कूल में पंखे और पानी की व्यवस्था
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
महोबा में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सीएम योगी का जताया आभार
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क
अतीक अहमद के साम्राज्य पर सबसे बड़ी चोट, 1.10 अरब की बेनामी संपत्ति कुर्क

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget