एक्सप्लोरर

यूपी में तेजी से बन रहे एक्सप्रेसवे, योगी सरकार हर दिन बना रही 11KM नई सड़कें

UP News: योगी सरकार में यूपी का सड़क नेटवर्क तेजी से बढ़ा है. प्रदेश में 46 नए राष्ट्रीय मार्ग (4,115 किमी), 70 नए राज्य मार्ग (5,604 किमी) और 57 नए प्रमुख जिला मार्ग (2,831 किमी) घोषित किए गए हैं.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है. बीते 8 वर्षों में प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 11 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जा रही हैं, जबकि 9 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है. अप्रैल 2017 से अब तक 32,074 किलोमीटर ग्रामीण मार्गों का निर्माण किया गया है और 25,000 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा व मजबूत बनाया गया है.

योगी सरकार ने गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है. बीते 8 वर्षों में प्रतिवर्ष औसतन 4,076 किलोमीटर नई सड़कें बनाई गईं, जबकि 3,184 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया गया. इन सड़कों ने ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुगम किया है और व्यापार, शिक्षा व चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को आसान बनाया है. इससे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक विकास को भी गति मिली है.

योगी सरकार में यूपी का सड़क नेटवर्क तेजी से बढ़ा है. प्रदेश में 46 नए राष्ट्रीय मार्ग (4,115 किमी), 70 नए राज्य मार्ग (5,604 किमी) और 57 नए प्रमुख जिला मार्ग (2,831 किमी) घोषित किए गए हैं. इससे यूपी का सड़क नेटवर्क देश के सबसे बड़े नेटवर्क में शामिल हो गया है. अब यूपी को एक्सप्रेसवे राज्य के रूप में पहचान मिल रही है.

यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल

योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजनाएं पूरी हुईं या तेजी से निर्माणाधीन हैं. इसके अलावा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे जैसी योजनाएं भी साकार हो रही हैं. इससे प्रदेश के प्रमुख शहरों की आपसी कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आवागमन आसान हो गया है.

देश में सबसे तेजी से बनने वाली सड़कें यूपी में

उत्तर प्रदेश सड़क निर्माण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है. सरकार हर दिन औसतन 20 किलोमीटर सड़कें बना या चौड़ी कर रही है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी की सड़कों की गुणवत्ता की सराहना हो रही है. योगी सरकार के 8 सालों में उत्तर प्रदेश ने बुनियादी ढांचे के विकास में नया इतिहास रचा है. सड़क निर्माण के क्षेत्र में यूपी अब देश का सबसे तेजी से विकसित होता राज्य बन गया है.

यूपी में शराब प्रेमियों की बल्ले-बल्ले, ठेकों पर मिली 1 के साथ 1 फ्री बोतल तो लोगों ने काटी मौज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget