एक्सप्लोरर

UP News: 'इस्लाम के अपमान' पर बस कंडक्टर पर किया हमला, आरोपी एनकाउंटर में घायल, वीडियो में बोला- काफिर को मार डाला

Prayagraj News: प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग के छात्र ने बस कंडक्टर पर बेरहमी से चापड़ से कई वार किए. वहीं पुलिस कस्टडी से भागते समय मुठभेड़ में आरोपी छात्र को गोली लगी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि दिनदहाड़े रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम देने में कुछ अपराधी थोड़ी सी भी देर नहीं लगाते हैं. दरअसल शुक्रवार को शहर में चल रही एक इलेक्ट्रिक बस में इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी ने कंडक्टर पर बेरहमी से चापड़ से कई वार किए. जिसे देख बस में सवार सभी यात्रियों की रूह कांप गई. वहीं हमला करने के बाद इंजीनियरिंग का छात्र लारेब हाशमी मौके से फरार हो गया.

दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक घटना ने पुलिस प्रशासन की एक्टिविटी पर सवाल उठाए. वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन लारेब हाशमी की तलाश में लग गया. यह घटना प्रयागराज शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. घटना के कुछ ही समय बाद लारेब हाशमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी छात्र लारेब हाशमी की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर ही हमला कर दिया.

पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

पुलिस टीम पर हमला कर कस्टडी से भागने की कोशिश करते समय लारेब हाशमी पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई. जो उसके पैर में जा लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं घायल बस कंडक्टर का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

हमले के दौरान लगाए विवादित धार्मिक नारे

पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में किराए के विवाद को लेकर आरोपी छात्र ने सिटी बस के कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था. जिसके बाद कंडक्टर को बचाने आए एक अन्य साथी कंडक्टर पर भी लारेब हाशमी ने जानलेवा हमला किया था. वारदात को अंजाम देने के बाद वह हाथ में चापड लेकर भागते हुए नजर आया था. आरोप है कि आरोपी छात्र लारेब हाशमी ने कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर हमला करने के दौरान विवादित धार्मिक नारा भी लगाया था. उसने हमले के बाद वीडियो बनाया और कहा कि इस्लाम के अपमान पर काफिर कंडक्टर को मार डाला. कोई ये न समझे की हुकूमत मोदी की है, योगी की है. वीडियो में उसने हथियार भी दिखाया. 

आतंकी कनेक्शन को लेकर भी जांच

डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस की एक टीम लारेब हाशमी के घर असवा हाजीगंज सोरांव भेजी गई है. पुलिस आरोपी छात्र लारेब हाशमी के परिजनों से पूछताछ करेगी. इसके अलावा पुलिस उसकी गतिविधियों को जानने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में भी पूछताछ करेगी. आरोपी छात्र के शिक्षकों और क्लास के दूसरे बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी. उसने हमले के बाद वीडियो बनाकर धार्मिक नारेबाजी की थी. 

उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र लारेब हाशमी के आतंकी कनेक्शन को लेकर भी जांच-पड़ताल शुरू हो गई है. वीडियो में उसने धर्म का सहारा लेकर विवादित व भड़काऊ बातें कहीं थी. जिससे उसके जिहादी होने और किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है. 

कंडक्टर की हालत में हो रहा सुधार

एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में हरिकेश का इलाज चल रहा है. परिजनों के मुताबिक हरिकेश की हालत में सुधार हो रहा है. पिता राम शिरोमणि विश्वकर्मा और मां फूलपती देवी भी अस्पताल में मौजूद हैं. पिता ने शासन और प्रशासन से आरोपी लारेब हाशमी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. गरीब और बेबस पिता ने बेटे के इलाज के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से न्याय की गुहार भी लगाई है. पिता राम शिरोमणि फूलपुर तहसील के प्रतापपुर के सेमरी गांव के रहने वाले हैं. 

यह भी पढ़ेंः

Rajouri Encounter: कैप्टन शुभम गुप्ता के घर पहुंचे मंत्री ने दिया चेक तो बिलख पड़ीं शहीद की मां, कहा- 'प्रदर्शनी मत लगाओ'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget