एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गाजियाबाद में मायावती बोलीं- धर्म-जाति के नाम पर नफरत का माहौल बना रही बीजेपी

UP Election: मायावती ने कहा कि बसपा सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा बसपा को वोट देना क्यों जरूरी है आपको ये समझना होगा.

UP Election News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने यूपी चुनाव के मद्देनजर गाजियाबाद में रैली की. इस दौरान मायावती ने कहा- 'भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली अधिकांश जातिवादी, पूंजीवादी और आरएसएस के संकीर्ण नजरिए को लागू करने पर टिकी रही हैं... धर्म के नाम पर यहां तनाव व नफरत आदि का वातावरण ही बनाया जा रहा है.'

मायावती ने कहा कि बसपा सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा बसपा को वोट देना क्यों ज़रूरी है आपको ये समझना होगा. कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बसपा चीफ ने कहा-'कांग्रेस जातिवादी होने के कारण दलित विरोधी रही है  और बाबा साहब को भी भारत रत्न नहीं दिया था.'

समाजवादी पार्टी पर भी मायावती ने साधा निशाना
समाजावादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राज्यसभा की पूर्व सांसद ने कहा कि सपा सरकार सर्व समाज की पार्टी नहीं है. सपा की सरकार में कमजोर तबकों की उपेक्षा हुई. मायावती ने दावा किया कि सपा सरकार  सरकारी ठेकों में आरक्षण बंद कर दिया. 

उन्होंने आरोप लगाया कि SC ST के लिए पदोन्नति का बिल जब संसद में आया तो सपा सांसदों ने उसे फाड़ दिया. इन तबकों के बच्चों के विदेश जा कर पढ़ने का प्रावधान भी सपा ने खत्म कर दिया.

सपा  मुखिया अखिलेश के काम आंबेडकर विरोधी-पूर्व सीएम
पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए मायावती ने कहा कि सपा  मुखिया अखिलेश के काम आंबेडकर विरोधी रहे हैं. वहीं बीजेपी को लेकर बसपा चीफ ने कहा कि अब भाजपा के दलित विरोधी कार्य गिना रही हैं लेकिन इस सरकार में दलितों पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि निजी कलेजों में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है.

मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है. बेरोजगारी के कारण भारी पैमाने पर पलायन हुआ है. उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हालात और खराब हो गई है, इसलिए बसपा की सरकार बनाना बहुत जरूरी हो गया है.

केंद्र के विवादित कानून नहीं करेंगे लागू- मायावती
उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट भाई जानते हैं कि हमारी सरकार में बिना रिश्वत दिए उनके काम होते हैं. हमारी सरकार में गन्ने का दाम से लेकर उनकी सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा.  

मायावती ने कहाकि हमारी सरकार ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा को मिला कर गौतम बुद्ध नगर बनाया. इसी नाम से यूनिवर्सिटी बनाई. उन्होंने दावा किया कि जब बीएसपी सरकार में आएगी तब केंद्र के विवादित कानूनों को लागू नहीं किया जाएगा.

UP Election 2022: जो नोएडा जाता है, उसकी सरकार भी बन जाती है... बुलंदशहर में ऐसा क्यों बोले अखिलेश यादव

UP Election: अखिलेश पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- जो अपने पिता-चाचा की नहीं सुनता, वो जयंत चौधरी की क्या सुनेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget