एक्सप्लोरर

UP Election: अखिलेश यादव का दावा- समाजवादी गठबंधन को मिलेंगी 300 सीटें, एग्जिट पोल पर कही ये बात

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि समाजवादी गठबंधन को तीन सौ सीटें मिलेंगी.

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार शाम को उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर प्रशासनिक मशीनरी के जरिये वोटों की चोरी का आरोप लगाया. साथ ही दावा किया कि उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारी अपने अधीनस्थों को निर्देश दे रहे हैं कि जहां बीजेपी हार रही है, वहां मतगणना धीमी कर दी जाए. 

सपा प्रमुख ने कहा, ''जो एग्जिट पोल आए, मैं उस पर बोलना नहीं चाहता था लेकिन जो एग्जिट पोल आए हैं वह कहीं न कहीं यह धारणा बनाना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है जिससे वे अगर चोरी भी करें तो वो भी पता न लगे.'' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ''अगर हमने वोट दिया है तो मैं अपने नौजवानों, किसानों से कहूंगा कि उतनी ही हमारी जिम्मेदारी बनती है कि वोट को बचाएं. अगर वोट नहीं गिना जाएगा तो लोकतंत्र कहां जाएगा, यह लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है.''

समाजवादी गठबंधन को तीन सौ सीटें मिलेंगी- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, ''ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है, क्योंकि, इसके बाद जिस तरह से आजादी के लिए लड़ाई लड़ी गई उसी तरह से आपको, हमको क्रांति करनी पड़ेगी.'' उन्‍होंने कहा, ''मैं तो अपने नौजवानों से अपील करूंगा कि जहां किसान इतने दिन बैठे रहे तब सरकार झुकी, कम से कम तीन दिन लोकतंत्र के अखंड प्रहरी बनकर ईवीएम को बचाएं, चुनाव को बचाएं.''

यादव ने एक सवाल के जवाब में दावा किया कि समाजवादी गठबंधन को तीन सौ सीटें मिलेंगी. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का सोमवार को समापन हो गया. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव के नतीजों से पहले जयंत चौधरी का बड़ा दावा, BJP पर कसा तंज

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस की तगड़ी फील्डिंग, सभी 13 जिलों में तैनात रहेंगे सीनियर नेता, भूपेश बघेल भी संभालेंगे कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget