एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी जाति आधारित सम्मेलन क्यों आयोजित कर रही है? CM योगी ने दिया जवाब

UP Elections: योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि ''कांग्रेस, सपा और बसपा के राज में उत्तर प्रदेश को लेकर खराब धारणा बनी थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरी तरह बदल दिया है.''

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के दौरान राज्य को लेकर लोगों में बनी 'नकारात्मक धारणा' को समाप्त करके उसकी 'सम्मानजनक पहचान' स्थापित की है. मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा किए गए चौतरफा विकास कार्यों और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस के चलते बीजेपी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता के समर्थन में लहर देख रही है. योगी ने कहा कि ''कांग्रेस, सपा और बसपा के राज में उत्तर प्रदेश को लेकर खराब धारणा बनी थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरी तरह बदल दिया है. इससे इस राज्य को देश में सम्मानजनक पहचान हासिल करने में मदद मिली है.''

अपनी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''आज प्रदेश में पांच नए एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं और ऐसे ही बाकी मार्गों पर काम हो रहा है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार है और संभवतः अगले महीने प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का भी लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर में इसके पूर्ण हो जाने की संभावना है.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जहां तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं और अयोध्या और जेवर के हवाई अड्डों पर काम चल रहा है. इसके अलावा सोनभद्र, श्रावस्ती और चित्रकूट समेत 11 हवाई अड्डों का निर्माण हो रहा है.

योगी ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी में बड़ी संख्या में शव मिलने संबंधी सवाल पर कहा कि ''यह तो एक पुराना रिवाज है.'' उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष के हमलों को दरकिनार करते हुए कहा, ''2012 से 2014 के बीच मीडिया की कई खबरों में ऐसे रिवाज के बारे में जिक्र किया गया था. इसके अलावा पत्रकारों द्वारा स्थल पर जाकर की गई रिपोर्टिंग से यह जाहिर हुआ कि यह कोई नई बात नहीं है.'' योगी ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार के शासनकाल में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण स्थापित हुआ है. 2017 में जब उनकी सरकार बनी तो राज्य में पुलिस के लगभग 50 फीसद पद खाली थे जिसे उनकी सरकार ने पारदर्शी तरीके से भरा है.

बिना किसी तुष्टीकरण के काम किया जा रहा है- योगी

लखीमपुर खीरी में पिछली तीन अक्टूबर को किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में आठ लोगों के मारे जाने के बारे में पूछे जाने पर योगी ने कहा कि उनकी सरकार इस प्रकरण में सुबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई करेगी. इस सवाल पर कि अन्य पार्टियों की तरह बीजेपी भी क्यों जाति आधारित सम्मेलन आयोजित कर रही है, मुख्यमंत्री ने कहा, ''वे जाति आधारित सम्मेलन नहीं हैं बल्कि समाज आधारित हैं और इनके आयोजन का मकसद यह है कि हर जाति और मत के लिए बिना किसी तुष्टीकरण के काम किया जा रहा है.'' 

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता विरोधी लहर की अटकलों को खारिज करते हुए योगी ने कहा, ''लोग कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए किए गए कार्यों को देख रहे हैं. इसके अलावा राज्य में हो रहा निवेश और गिरती बेरोजगारी दर भी लोगों की नजर में है.'' उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है यह बोलती नहीं है बल्कि सही समय पर अपना फैसला देती है.

यह भी पढ़ें-

UP Government Free Laptop Scheme: 68 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टेबलेट देगी योगी सरकार, जानें- कब से शुरू होगी प्रक्रिया

IPS Officers Transfer in UP: आगरा और कानपुर के IG समेत 12 आईपीएस के तबादले, थाना स्तर पर भी बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget