एक्सप्लोरर

UP Election 2022: च्यवनप्राश खाकर और काढ़ा पीकर इलेक्शन ड्यूटी करेंगे कर्मचारी, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अनूठी कवायद

UP Assembly Election 2022: कोरोना काल के दौरान हो रहे चुनाव में कर्मचारी च्यवनप्राश खाकर और काढ़ा पीकर मजबूत इम्यूनिटी के साथ ड्यूटी करेंगे, ताकि कोरोना का खतरा कम से कम रहे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की चार सौ तीन सीटों के लिए इस बार भी सात चरणों में चुनाव हो रहा है. कोरोना काल के दौरान हो रहे चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से च्यवनप्राश और काढ़ा दिया जा रहा है. इसका मकसद चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की इम्यूनिटी मजबूत करना है.

कर्मचारी च्यवनप्राश खाकर और काढ़ा पीकर मजबूत इम्यूनिटी के साथ चुनाव ड्यूटी करेंगे, ताकि कोरोना का खतरा कम से कम रहे. अगर चुनाव ड्यूटी करते वक्त संक्रमित भी हों तो मजबूत इम्यूनिटी के कारण जिंदगी और सेहत को गंभीर खतरा न पैदा हो. चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग के वक्त ही च्यवनप्राश और काढ़ा पहली बार दिया जा रहा है.

च्यवनप्राश और काढ़ा पीकर कर्मचारी करेंगे चुनाव ड्यूटी

उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय से लाखों की संख्या में आयुर्वेदिक किट मंगवाई है. आयुर्वेदिक किट में च्यवनप्राश और काढ़े के साथ कुल चार सामान हैं. कर्मचारियों को दी जाने वाली किट को आयुरक्षा किट का नाम दिया गया है. आयुरक्षा किट में 180 ग्राम के च्यवनप्राश का एक डिब्बा, आयुष काढ़े का एक पैकेट, समसमानी वटी यानी गिलोय के टैबलेट की एक डिब्बी और दस एमएल अणु तेल की दो यूनिट शामिल है. चुनाव ड्यूटी करने वाले अफसरों और कर्मचारियों को आयुरक्षा किट फ्री में दी जा रही है.

च्यवनप्राश और काढ़ा समेत बाकी सामानों के चुनाव में ड्यूटी करनेवाले कर्मचारियों से पैसे नहीं लए जा रहे हैं. किट आयुर्वेद डिपार्टमेंट की तरफ से ट्रेनिंग के दौरान दी जा रही है. प्रयागराज में पहले चरण में तकरीबन साढ़े तेरह हजार कर्मचारियों को इम्यूनिटी बूस्टर किट दी जानी है.

क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ शारदा प्रसाद के मुताबिक इनमे से दस हजार किट का वितरण किया जा चुका है. बाकी को भी जल्द ही किट दे दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले तमाम कर्मचारी कोरोना की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए थे या फिर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे. हालांकि उस वक्त ज्यादातर कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज नहीं लगी थी. विधानसभा चुनाव में पंचायत चुनाव जैसे हालात न पैदा हों, लोग मजबूत इम्यूनिटी के साथ ड्यूटी कर सकें.

च्यवनप्राश और काढ़े के इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण का कोई डर न रहे, इस वजह से सरकार ने कर्मचारियों को आयुर्वेदिक किट देने का फैसला किया है. कर्मचारी भी फ्री किट पाकर काफी खुश हैं. उनका कहना है कि च्यवनप्राश और काढ़े का सेवन कर पूरे आत्मविश्वास के साथ ड्यूटी कर सकेंगे. चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारी संजय कुमार मिश्र के मुताबिक आयुरक्षा किट से भयमुक्त होकर ड्यूटी करना आसान हो गया है. 

Hijab Row: दिल्ली के शाहीन बाग में ‘हिजाब’ के समर्थन में उतरी महिलाएं, बोलीं- हम कर्नाटक की बहनों के साथ

Watch: 'पार्टी की सभी सीटों पर हार के बाद भी बांटी जा रही थी मिठाई', PM Modi ने बताई क्या थी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget