एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आरएलडी और सपा के बीच नहीं बन पा रहा तालमेल, जानें- क्या है जयंत चौधरी का दांव

जयंत चौधरी ये तो कहते हैं कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई सवाल नहीं है, लेकिन सपा के साथ जाने के सवाल पर वह कहते हैं कि 2022 की बात 2022 में करेंगे.

UP Assembly Election 2022: यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव में अब काफी कम दिन बचे हैं. ऐसे में तमाम सियासी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. कोई गठबंधन का ऐलान कर रहा है तो कोई नया सियासी साथी खोज रहा है. हालांकि उत्तर प्रदेश की सियासत में बीते 3 वर्षों से कई चुनाव साथ लड़ने वाले आरएलडी और सपा के बीच लगता है कि तालमेल नहीं बन पा रहा है, तभी तो आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ये तो कहते हैं कि कांग्रेस के साथ गठबंधन का कोई सवाल नहीं है, लेकिन सपा के साथ जाने के सवाल पर वह कहते हैं कि 2022 की बात 2022 में करेंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जयंत चौधरी के मन में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई सन्देह है, या फिर गठबंधन में अपनी सीटें बढ़वाने की उनके अपनी कोई स्ट्रेटेजी है.

साल 2018 में उत्तर प्रदेश में जब लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव हो रहे थे तब समाजवादी पार्टी और आरएलडी के गठबंधन ने कमाल किया और कैराना सीट पर आरएलडी की तबस्सुम हसन उपचुनाव जीत गई. उसके बाद तो समाजवादी पार्टी और आरएलडी का गठबंधन इतना मजबूत हुआ कि 2019 में बसपा के साथ गठबंधन करने के बावजूद भी समाजवादी पार्टी ने 3 सीटें आरएलडी को दी थी और फिर यही साथ पंचायत चुनाव के दौरान भी देखने को मिला. लेकिन 2022 के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन पर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है. 

सीटों पर अभी बातचीत होनी है- अनिल दुबे

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी कई बार यह कह चुके हैं कि 2022 की बात 2022 में करेंगे जबकि इससे पहले जितने भी चुनाव हुए उसमें दोनों ही पार्टियों ने साथ आने का ऐलान काफी पहले ही कर दिया. ऐसे में एक सवाल ये उठ रहा है कि क्या किसान आंदोलन के चलते जयंत चौधरी के मन में समाजवादी पार्टी के साथ जाने को लेकर कुछ शक सुबा है. हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे साफ तौर पर कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के साथ आरएलडी का वैचारिक गठबंधन है. वैचारिक रूप से दोनों पार्टियां साथ हैं. वो ये भी कहते हैं कि जयंत चौधरी और अखिलेश यादव में अच्छी अंडरस्टैंडिंग है, और 2022 के लिए गठबंधन पर सैद्धान्तिक सहमति भी है, हालांकि सीटों पर अभी बातचीत होनी है.

वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शायद जयंत चौधरी इस बार समाजवादी पार्टी से गठबंधन में ज्यादा सीटें चाहते हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि इस बार किसान आरएलडी का साथ देगा. जिस तरीके से लगातार किसान आंदोलन में, किसान महापंचायतों में जयंत चौधरी शामिल हुए हैं उससे उन्हें उम्मीद है कि किसान इस बार आरएलडी का बेड़ा पार करेंगे और इसीलिए वह शायद समाजवादी पार्टी से ज्यादा सीटें चाहते हैं, इसी लिए वो अभी गठबंधन पर कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं.

अखिलेश-जयंत विरासत की सियासत करते हैं- बीजेपी

वहीं बीजेपी साफ तौर पर कह रही है कि चाहे अखिलेश यादव हो चाहे जयंत चौधरी हो दोनों नेता विरासत की सियासत करते हैं. दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने पार्टियों को पतन के कगार पर ले जाकर खड़ा कर दिया है. ये चाहे साथ साथ लड़ें या अलग-अलग इनकी पराजय इस बार भी साफ दिखाई दे रही है.

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब बहुत कम दिन बचे हैं ऐसे में सियासी दल भले ही अपने पत्ते नहीं खोल रहे हो, लेकिन कई बार जनता के बीच देर से संदेश जाना भी नुकसानदायक साबित होता है.

यह भी पढ़ें-

Vindhya Corridor Project: विंध्य कॉरिडोर का काम फिर होगा शुरू, 2022 तक अपने नये रूप में दिखेगा

Uttarakhand Elections: यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने के बाद दलित वोट बैंक को लेकर सियासत तेज, जानें- समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget