एक्सप्लोरर

यूपी में होटलों की चेकिंग के नाम पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, मेरठ आए DGP राजीव कृष्णा ने दिखाई सख्ती

UP में कावंड़ यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में मंगलवार, 8 जुलाई को मेरठ स्थित कमिश्नरी सभागार में बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे.

उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में कमिश्नरी सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे. बैठक में डीजीपी राजीव कृष्णा ने स्पष्ट तौर पर उन लोगों के प्रति सख्ती दिखाई है जो होटलों और ढाबों में चेकिंग को अंजाम दे रहे हैं.

 यूपी के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी की उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कोई समूह किसी दुकान या ढाबे पर चेक नहीं करेगा. उसके लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को निर्देशित किया गया है. अलग-अलग राज्यों के अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है अलग-अलग स्थान पर अगर भीड़ बढ़ती है तो उसको लेकर अधिकारियों को अपडेट किया जाएगा.,

उन्होंने कहा कि 75 डेसीबल से ज्यादा डीजे साउंड की तीव्रता नहीं होगी.   कांवड़10 फीट ऊंची और 12 फुट से ज्यादा चौड़ी नहीं होनी चाहिए. रुड़की से मुजफ्फरनगर के बीच में कावड़ और डीजे असेंबल होते हैं. वहां के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है अगर कांवरिया डीजे ऊंचा है तो कांवड़ को पहले ही स्थान पर रोका जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रमुख सचिव ने क्या कहा?
वहीं प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीने के पानी, सफाई और खाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी. शुद्धता के साथ शिविर लगे और ढाबे चलें. सिंचाई विभाग को नहर में संतुलित मात्रा में पानी छोड़ने कहा गया है. कांवड़ नहर पटरी का काम समय से रिपेयर करना है. 700 किलोमीटर में से 25 किलोमीटर का काम बाकी है, दो-तीन दिन में काम पूरा होगा.  अलग-अलग कारणों से पूर्व में हुई घटनाओं की समीक्षा की गई है.
 
प्रमुख सचिव ने कहा कि बिजली कारणों से हुई घटनाओं को लेकर बिजली विभाग को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है. पोल्स और ट्रांसफॉमर्स पूरी तरीके से कवर्ड होने चाहिए. परमानेंट होटल, ढाबे, शिविर सभी को सफाई और शुद्धता के बारे में प्रशिक्षित करने के आदेश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी यह सुनिश्चित कराएगा कि सभी जगह शुद्ध वेजीटेरियन खाना मिले. सभी राज्य के विभागों और सभी राज्यों के संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है. आगरा, बरेली, मुरादाबाद में 23 तारीख के बाद भी भीड़ रहती है, इसके लिए भी अफसरों को निर्देश दिए गए है.

उन्होंने कहा कि बड़े डीजे शहरों के बाईपास पर ही रखे जाएंगे, उन्हें शहर में नहीं आने दिया जाएगा. पिछले साल कांवड़ियों की संख्या 4 करोड़ थी, इस बार उससे भी ज्यादा होगी. रेलवे के जरिए सफर करने वाले कावड़ियों को लेकर रेलवे अफसरों से बात हुई है, ट्रेन की छत पर कोई सफर नहीं करेगा.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget