एक्सप्लोरर

Ayodhya: नव वर्ष के पहले दिन अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 5 से 7 लाख लोग करेंगे दर्शन

UP News: अयोध्या पुलिस प्रशासन ने दर्शनार्थियों की बड़ी आमद को देखते हुए रूट डायवर्जन के साथ राम मंदिर दर्शन मार्ग पर किसी भी तरह के वाहन के परिचालन पर रोक लगा दी

Uttar Pradesh News: नव वर्ष 2023 के पहले दिन अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अयोध्या, हनुमानगढ़ी और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लाखों लोग अयोध्या पहुंचे. इसलिए अयोध्या के साधु संत कह रहे हैं कि हम लोग नववर्ष हिंदी वाला मनाते हैं. यानी चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा से नव वर्ष शुरू होता है, लेकिन पहले 1 जनवरी को लोग पार्टियों और पब में जाते थे और अब मंदिरों की तरफ उनका रुख देखकर अच्छा लग रहा है. हनुमानगढ़ी की माने तो लगभग 5 लाख से 7 लाख लोगों के दर्शन पूजन करने की संभावना है.

रूट को डाइवर्ट किया गया

अयोध्या में हर तरफ श्रद्धालु ही नजर आ रहे है. गलियां हो या सड़कें सब दर्शनार्थियों से भरी दिखाई दे रही हैं. हनुमानगढ़ी हो या फिर श्री राम जन्मभूमि मंदिर सभी के बाहर दर्शनार्थियों का हुजूम दिखाई दे रहा है. यह पहली बार है कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन पूजन के लिए पहुंचे हैं. इन दर्शनार्थियों में स्थानीय लोगों के साथ कई प्रदेशों के लोग भी हैं. यह सभी नव वर्ष के पहले दिन अपने आराध्य के दर्शन पूजन के लिए व्याकुल भी दिखाई दिए.

अयोध्या पुलिस प्रशासन ने दर्शनार्थियों की बड़ी आमद को देखते हुए रूट डायवर्जन के साथ राम मंदिर दर्शन मार्ग पर किसी भी तरह के वाहन के परिचालन पर रोक लगा दी थी. यहां तक कि अयोध्या में प्रवेश के सभी रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया था.

5 से 7 लाख लोगों के आने का अनुमान

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि आज नव वर्ष के अवसर पर सिद्ध पीठ अयोध्या हनुमानगढ़ी में लगभग कई लाख राम भक्त दर्शन और पूजन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शाम तक कई लाख दर्शनार्थी दर्शन और पूजन करेंगे, हम लोग नव वर्ष हिंदी वाला मनाते हैं. चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा से हम लोग नव वर्ष मनाते हैं, लेकिन मैं आभार व्यक्त करता हूं नौजवान साथियों से धन्यवाद व्यक्त करता हूं, हिंदू जनमानस से, राम भक्तों से जो मंदिर की तरह मुड़े हैं. पहले देखता था कि लोग 1 जनवरी को पार्टियां करते थे पब जाते थे, जो संस्कृति के खिलाफ रहता था.

उन्होंने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हूं राम भक्तों को, हिंदू जनमानस को जिन लोगों ने लगातार मठ, मंदिर, संत पुरुष के चरण में दर्शन पूजन किया. इसके नाते मंगल कामना ढेर सारा आशीर्वाद है और आज शाम तक 5 लाख से लेकर के 7 लाख तक राम भक्त दर्शन पूजन करेंगे.

UP Politics: भारत जोड़ो यात्रा पर पहली बार बोले शिवपाल सिंह यादव, राहुल गांधी पर भी की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget