एक्सप्लोरर

Sonbhadra Crime: सोनभद्र में करोड़ों के डीजल तस्करी सिंडिकेट का खुलासा, ऐसे होती थी चोरी, एनसीएल के अधिकारी भी लेते थे हिस्सा

UP News: इस मामले मे अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. पुलिस ने कहा कि यह गोरखधंधा रसूखदारों और नेताओं के संरक्षण में चल रहा था, जिनके नाम जल्द सबके समाने आएंगे.

Sonbhadra News: यूपी की एसटीएफ वाराणसी टीम(STF Varanasi Team)  ने यूपी-एमपी सीमा क्षेत्र (UP-MP Border Area) में वर्षों से चल रहे डीजल तस्करी (Diesel Smuggling) के करोड़ों के खेल का खुलासा करते हुए एनसीएल (NCL) में टोटल फ्यूल मैनेजमेंट (Total Fuel Management) का ठेका लेने वाले पप्पू टंडन (Pappu Tandon) सहित चार अन्य को गिरफ्तार किया है. वहीं, शुक्रवार से अब तक इस मामले में दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले में लगातार नए नामों के खुलासे हो रहे हैं, जिनको लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही है. फिलहाल जो खुलासा सामने आया है, उसके मुताबिक मुगलसराय के अलीनगर से लेकर सोनभद्र के अनपरा-शक्तिनगर क्षेत्र और मध्य प्रदेश में सिंगरौली के एनसीएल वाले क्षेत्र में इस गिरोह की जड़ें लंबे समय से जमी हुई हैं.

एनसीएल के कर्मचारी डकार रहे थे तस्करी की रकम का मोटा हिस्सा

तस्करी की भेंट चढ़ने वाले प्रति लीटर डीजल में 34 रुपये की हिस्सेदारी एनसीएल के कर्मियों की बनती थी. उन्हें उनका हिस्सा मिलते ही रजिस्टर में पूरे डीजल की प्राप्ति दिखाकर हर माह लाखों लीटर डीजल तस्करी का खेल खेला जा रहा था. पुलिस के मुताबिक जो गिरफ्तारियां हुई हैं, उससे एनसीएल में प्रयुक्त होने वाले डीजल की चोरी-तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस मामले में गैंग सरगना बताए जा रहे पुष्पराज यादव, सिंडिकेट में पिछले कई सालों से डीजल कारोबार के कथित बादशाह का दर्जा रखने वाले मुर्तजा खान, राजेश कुमार, मो. मकमूल खान, सलीम अहमद, अशोक कुमार यादव, एनसीएल में टोटल फ्यूल मैनेजमेंट का टेंडर लेने वाले रमाशंकर यादव उर्फ पप्पू टंडन, अनूराज यादव, अजीत कुमार और मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद शनिवार की दोपहर बाद सभी का चालान कर दिया गया.

कई नेताओं और रसूखदारों की मदद से चल रहा था गोरखधंधा
सूत्रों कि मानें तो एसटीएफ को जानकारी ऐसे शख्स ने दी जो कभी इस सिंडीकेट से जुड़ा हुआ था.  मामले को गंभीरता से लेते हुये निरीक्षक पुनीत परिहार की अगुवाई वाली टीम ने जाल बिछाया और डीजल तस्करी से जुड़े गिरोह को दबोचने में कामयाब हुए. दिन के उजाले में होने वाले इस गोरखधंधे को कई रसूखदारों और कई नेताओं से संरक्षण मिलने की भी बात सामने आई है.

ऐसे चोरी होता था डीजल
आरोपी टोटल फ्यूल मैनेजमेंट के कर्मचारियों के जरीये तस्करी किया करते थे. पुलिस की मानें तो एनसीएल की दुधीचुआ, खड़िया, बीना और ककरी शाखा में पप्पू टंडन को टोटल फ्यूल मैनेजमेंट का टेंडर मिला हुआ है, जिसने एनसीएल परियोजनाओं में अपने कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं. मुगलसराय डिपो से आने वाले तेल की एनसीएल की सभी मशीनों/वाहनों में पूर्ण वितरण की जिम्मेदारी श्रीराम फ्यूल्स कंपनी के मालिक पप्पू टंडन की है. पुलिस का दावा है कि उसके द्वारा अपने कर्मचारियों और एनसीएल के कर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी कराया जाता था. इस संगठित गिरोह का मुर्तजा खान प्रमुख सहयोगी सदस्य है, वहीं एनसीएल को डीजल आपूर्ति का मुख्य ट्रांसपोर्टर होने के नाते उसका चोरी में विशेष सहयोग बना रहता है, जिसके पास मौजूद 45 टैंकरों में 14 तेल टैंकर इंडियन ऑयल डिपो मुगलसराय से जुड़े हैं और नेशनल ट्रांसपोर्ट कैरियर के नाम से रजिस्टर्ड हैं. उन्हीं से एनसीएल में आपूर्ति जाती है.

बीच में ही बेच देते थे आधा डीजल, लिखवाते थे पूरी मात्रा
एनसीएल पहुंचने से पहले ही पंपों पर डीजल से भरा टैंकर पहुंच जाता था.  पुलिस के मुताबिक पुष्पराज यादव ने पूछताछ के दौरान बताया कि आईओसीएल मुगलसराय से चलने वाले तेल टैंकर, एनसीएल के कर्मचारियों की मिलीभगत से, एनसीएल पहुंचने से पहले ही निश्चित पेट्रोल पंपों पर पहुंच जाता था और वहां उसका एक बड़ा हिस्सा बेच दिया जाता था. इसके बाद शेष डीजल को पंप पर उतारकर रजिस्टर में आईओसीएल से भेजी गई मात्रा प्राप्त होने की बात अंकित कर दी जाती थी. खुलासे में दावा किया गया है कि इसके एवज में एनसीएल कर्मी 34 रुपये प्रति लीटर की दर से हिस्सेदारी लेते थे.

पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला

पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 379, 411/34 आईपीसी और 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. वहीं आरोपियों के पास से बरामद तेल टैंकर मय 12 हजार लीटर डीजल, हुंडई क्रेटा कार, मारुति स्विफ्ट कार, डीजल बिक्री के 8,29,500 नगद और दस मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस का इतना ही कहना है कि अभी जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद इसे संरक्षण और पोषण देने वालों का नाम पूरी तरह सामने आ जाएगा. पुलिस ने कहा कि कल और आज मिलाकर इस मामाले में अभी तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

Agra News: बीजेपी विधायक बोले- गुलामी का प्रतीक है जॉन्स पब्लिक लाइब्रेरी का नाम, मेयर नवीन जैन को ज्ञापन सौंपकर की ये मांग

Bareilly News: प्रेम प्रसंग में हुई युवक की दर्दनाक हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेड़ से लटकाया शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को फिरोजाबाद लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस, कई लोगों की ली थी जान
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू सैमसन का करियर खत्म?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 11 साल का लंबा इंतजार, सिर्फ 8 गेंद में हुए आउट; संजू का करियर खत्म?
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget