एक्सप्लोरर

Rudrapur Crime News: अवैध खनन को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, जानिए- पूरा मामले

Rudrapur Crime News: रुद्रपुर में अवैध खनन को लेकर बीजेपी नेता और खनन का कारोबार करने वाले संदीप कार्की को गोली मार दी गई है. जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

Crime News: उधमसिंह नगर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. वहीं रुद्रपुर (Rudrapur) में अवैध खनन को लेकर जनपद में लगातार एक दूसरे के ऊपर फायरिंग की घटना आम हो गई है. ऐसा ही एक ताजा मामला शांतिपुरी क्षेत्र से सामने आया है. जहां शनिवार की सुबह खनन के विवाद को लेकर एक शख्स द्वारा बीजेपी नेता और खनन का कारोबार करने वाले संदीप कार्की को गोली मार दी गई है. घटना के बाद परिजन बीजेपी नेता को किच्छा अस्पताल ले गए. किच्छा अस्पताल में संदीप की हालत गंभीर देख उन्हें रुद्रपुर रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टर ने संदीप कार्की को मृत घोषित कर दिया.

Gyanvapi Case: place of worship act को लेकर फैलाई जा रहीं अफवाहों का सच ये है!

खनन व्यापारी ललित मेहता पर लगा ये आरोप

वहीं संदीप कार्की की हत्या का आरोप खनन कारोबारी ललित मेहता पर लगा है. बताया जा रहा है कि ललित मेहता और संदीप कार्की के बीच खनन के वाहन निकलने को लेकर विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि संदीप कार्की पर ललित मेहता ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी. जिसे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए किच्छा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रुद्रपुर रेफर कर दिया. वहां पहुंचने पर संदीप कार्की को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डंपर खड़ा करने को लेकर हुआ विवाद

जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अनुसार ललित मेहता के साथ संदीप कार्की का विवाद हुआ था. डंपर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में ललित मेहता ने संदीप कार्की को गोली मार दी. जिसके बाद संदीप की मौत हो गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ललित मेहता ने जब संदीप कार्की को गोली मारी तब उसके परिवार के लोग भी उसके साथ मौजूद थे. पुलिस का कहना है कि वो जल्द इस मामले में एक्शन लेंगे और आरोपी ललित मेहता को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे. पुलिस टीमें ललित मेहता और उसके परिजनों को तलाश रही है.

In Pics: पीएम मोदी की सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने कुशीनगर पहुंचे CM Yogi, अधिकारियों को दिए ये दिशा-निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget