एक्सप्लोरर

UP Crime: प्रतापगढ़ में चोरी का विरोध करना दारोगा की मां को पड़ा भारी, चोरों ने कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान

Murder In Pratapgarh: एसपी सतपाल एंटिल ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अन्य की धर-पकड़ के तीन टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में चोरी का विरोध करना एक दारोगा की मां रानी देवी को महंगा पड़ गया. चोरों ने दारोगा की मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वहां से चलते बने. इसके बाद मृतका की बहू के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रानी देवी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की बहू ने दो चोरों की पहचान कर ली है. दोनों उसी के गांव के रहने वाले हैं. 

कोहड़ौर थाने के लौली पोख्ताखाम की घटना
प्रतापगढ़ के कोहड़ौर थाना कइलाके के लौली पोख्ताखाम गांव के रहने वाले मोहित यादव कानपुर के नजीराबाद थाने में तैनात हैं. उनकी पत्नी टीचर हैं, जो अपनी सास रानी देवी के साथ घर पर रहती हैं. बीती रात चोरी की नीयत से उनके घर में चार चोर घुसे थे. इस दौरान एक चोररानी देवी के बिस्तर के पास पहुंच गया. चोर की आहट पाकर रानी देवी जाग गईं और पास खड़े व्यक्ति को देख मामला समझते ही उससे भिड़ गईं, तब तक दूसरे कमरे में सो रही बहू भी जाग गई और भाग कर सास के पास पहुची. उसने देखा कि गांव का ही मनीराज यादव कुल्हाड़ी से उनके सिर पर हमला कर रहा था.

बहू को देख भाग निकले चोर
रानी देवी की बहू को देख चारों चोर वहां से भाग निकले. हालांकि, मृतका की बहू ने दो की पहचान कर ली है. आरोपी मनीराज यादव और उसका भाई गांव के ही रहने वाले हैं. लेकिन, दो अन्य लोगों को वह पहचान नहीं सकी. इस बाबत मृतका की बहू शिखा यादव ने पुलिस को तहरीर दी है. 

मां की हत्या का पता चलते ही घर पहुंचे दारोगा
इधर, मां की हत्या की सूचना मिलते ही कानपुर में तैनात दरोगा मोहित यादव तुरंत घर पहुच गये. पोस्टमार्टम हाउस के पास दरोगा मोहित यादव ने बताया कि उनकी पत्नी और मासूम बेटी के साथ मां रानी देवी गांव के मकान में रहती थीं, जबकि उसके दो भाई सेना के जवान हैं. बड़े भाई जयसिंह जयपुर में तैनात हैं, जबकि छोटा भाई नरसिंह गुवाहाटी में. यह उनका पैतृक आवास है. 

यह भी पढ़ें: Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- 'राम रहीम जैसा होगा हश्र'

चोरों ने समेट लिये थे हजारों के सामान
दारोगा ने बताया कि सोमवार की रात लगभग तीन बजे मकान में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने हजारों रुपए के उपकरण सहित अन्य सामान समेट लिये थे. तभी खटपट की आवाज पर मोहित की मां रानी देवी नींद से जाग गईं. इसके बाद वे इसका विरोध करने लगीं. इस पर हमला कर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी.

एसपी ने दारोगा को बंधाया ढांढस
घटना की सूचना के बाद एसओ कोहड़ौर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद एसपी सतपाल एंटिल भी मौके पर पहुंच गये. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए जरूरी निर्देश दिये. एसपी ने पीड़ित दरोगा को ढांढस बंधाया. एसपी सतपाल एंटिल ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है. अन्य आरोपियों की धर-पकड़ के तीन टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget