एक्सप्लोरर

गोवंशों की मौत पर CM योगी सख्त, 8 अधिकारियों को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में गोवंशों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सीएम योगी ने आयुक्त प्रयागराज को आकाशीय बिजली गिरने से निराश्रित गोवंश की हुई मृत्यु के सभी पहलुओं की जांच करने को कहा है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में विभिन्न जिलों में हो रही गोवंश की मृत्यु के मामलों को लेकर अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की है। गोवंश रखरखाव में लापरवाही के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि डीएम समेत 3 अफसरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

8 अधिकारियों को किया सस्पेंड

बता दें कि गोवंश हत्या के संबंध में कल रात मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने बीडीओ मिल्कीपुर, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिल्कीपुर, ग्राम पंचायत अधिकारी पलियामाफी मिल्कीपुर और प्रभारी कांजी हाउस अयोध्या नगर निगम डॉ. उपेंद्र कुमार और डॉ. विजेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। जबकि कई जिलों के जिला अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं, सीएम योगी ने आयुक्त प्रयागराज को आकाशीय बिजली गिरने से निराश्रित गोवंश की हुई मृत्यु के सभी पहलुओं की जांच करने को कहा और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।

सीएम योगी ने कहा

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आवास विकास, लखनऊ विकास प्रधिकरण और नगर निगम लखनऊ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अमौसी एयरपोर्ट से अर्जुनगंज, शहीदपथ और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निराश्रित गोवंश को पशु आश्रय स्थल कान्हा उपवन में संरक्षित करें और सफाई अभियान चलाया जाए।

गोवंशों की मौत पर CM योगी सख्त, 8 अधिकारियों को किया सस्पेंड

गायों की मौत पर सीएम योगी सख्त

बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में गौशाला में रह रही गायों की मौत के मामले सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर नाराजगी जाहिर की थी। इसके चलते मुख्यमंत्री ने यूपी के सभी जिलाधिकारियों से अपने अपने जिलों में गोवंश के रहने, खाने, रुकने के क्या इंतजाम है...इसकी ताजा हालात की रिपोर्ट मांगी थी।

गोवंशों की मौत पर CM योगी सख्त, 8 अधिकारियों को किया सस्पेंड

प्रयागराज के कांदी गांव की गौशाला में 35 गायों की मौत से हड़कंप

बीतें तीन-चार दिनों में प्रयागराज, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, श्रावस्ती, रायबरेली, सुल्तानपुर, आजमगढ़ जैसे जिलों से गोवंश की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। जहां प्रयागराज में तो करीब 40 गायों की मौत का मामला सामने आया। हालांकि, प्रयागराज के कांदी गांव की सरकारी गौशाला में 35 गायों की मौत पर सरकारी अमले का दावा है कि यह गायें गौशाला में नहीं रखी गई थीं, बल्कि गौशाला के बाहर गांव में घूमते हुए मौत का शिकार हुई हैं। इन गायों की मौत पर अधिकारियों का कहना है कि ये आकाशीय बिजली का शिकार बनी हैं। फिलहाल गायों की मौत की जांच हो रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर हटाकर मस्जिद बनवाना चाहते हैं', अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
'राम मंदिर हटाकर मस्जिद बनवाना चाहते हैं', अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget